https://www.choptaplus.in/

नाथूसरी चौपटा में बड़ा हादसा: हरिद्वार से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो-बाइक भिड़ंत

Nathusari Chopta Accident

 
Nathusari Chopta Accident

मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ने बड़ा हादसा कर दिया।

अचानक बाइक सामने आने से मचा हड़कंप।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पलट गई।

बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया
नाथूसरी चौपटा से भट्टू रोड पर गांव पीलीमंदोरी व नहराना के बीच मंगलवार शाम के समय स्कॉपियों व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर भट्टू पुलिस की डॉयल ३३३ मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को अस्पताल में पहुंचाया।


जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिला के गांव पदमपुरा निवासी प्रताप सिंह के पिता के अस्थयिां हरिद्वार में विसर्जन करने के बाद परिजन वापस लौट रहे थे। स्कॉर्पियो गाड़ी प्रताप सिंह का भानजा गांव काना वाला निवासी विकास चला रहा था। गाड़ी में तीन महिलाएं भी सवार थी। गाड़ी लेकर जैसे ही पीलीमंदोरी व नहराना के समीप पहुंचे। इसी दौरान कच्चे रास्ते से अचानक बाइक रोड पर आ गया।

जानकारी के अनुसार गांव पीलीमंदोरी निवासी सोहन लाल की बाइक से अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। इससे स्कॉर्पियों पलट गई है। वहीं बाइक चालक सोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डॉयल ३३३ मौके पर पहुंची। घायल सोहनलाल को भट्टू अस्पताल में पहुंचाया। जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।  
Rajasthan