https://www.choptaplus.in/

Today Mandi Bhav: सरसों का भाव 6675 रुपये प्रति क्विंटल के पार, देखें अन्य फसलों के आज के भाव

 
Farmers bringing crops to market, Nohar Siwani Mandi Bhav 29 April 2026
Today Mandi Bhav:  हरियाणा और राजस्थान की प्रमुख मंडियों में रबी फसलों की बंपर आवक के बीच 29 अप्रैल 2026 को ताजा भाव जारी किए गए हैं। नोहर और सिवानी मंडी में सरसों, गेहूं (कनक), ग्वार और कपास की कीमतों में क्वालिटी के आधार पर अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है। सिवानी मंडी में जहां 41 लैब वाली सरसों का भाव 6675 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है, वहीं नरमा और देसी कपास के भावों में भी तेजी बनी हुई है।

नोहर मंडी में फसलों के ताजा भाव

नोहर कृषि उपज मंडी में बुधवार को ग्वार 3800 से 5368 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका। सरसों के भाव 5950 से लेकर अधिकतम 6650 रुपये तक रहे। वहीं नया चना 5060 से 5200 रुपये और कनक (गेहूं) 2450 से 2520 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई। इसके अलावा जौ 2000 से 2206 रुपये, अरण्डी 5500 से 6445 रुपये और मूंग 4000 से 6451 रुपये प्रति क्विंटल बिका। मसालों की बात करें तो सौंफ 8000 से 9250 रुपये और ईसबगोल 10000 से 11300 रुपये प्रति क्विंटल के उच्च स्तर पर रहा।

सिवानी मंडी: 

सिवानी मंडी में बारदाने सहित चने का भाव 5250 से 5260 रुपये रहा। कनक (बारदाना समेत) 2485 से 2510 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। ग्वार का भाव 5440 रुपये (मई-200) दर्ज किया गया। मंडी में मूंग चमकी 4000 से 6400 रुपये और मोठ 4600 रुपये प्रति क्विंटल बिका। वहीं बाजरा 2010 रुपये और जौ 2170 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर नीलाम हुआ। इन फसलों की खरीद में धर्म कांटा और मजदूरी के चार्ज भी तय मानकों के अनुसार लिए जा रहे हैं।

सिवानी में सरसों और कपास के रेट

सिवानी में सरसों (नॉन लैब) 5975 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल बिकी, जबकि 41 लैब वाली सरसों का भाव 6675 रुपये रहा। इसके अलावा तारामीरा 5200 रुपये, रावा 4800 रुपये और मेथी 4500 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। कपास मंडी में नरमा 7000 से 7800 रुपये और देसी कपास 7500 से 8100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदी गई।
 

Rajasthan