https://www.choptaplus.in/

सिरसा: फसल खरीद के नए नियमों से भड़के किसान और आढ़ती, 11 अप्रैल को नेशनल हाईवे पर चक्का जाम का ऐलान

 
Leaders of Samyukt Kisan Morcha and Arhtiya Association addressing media at Kisan Bhawan in Sirsa Anaj Mandi regarding April 11 Chakka Jam

सिरसा: संयुक्त किसान मोर्चा और आढ़ती एसोसिएशन ने सरकार के नए फसल खरीद नियमों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सिरसा की अनाज मंडी स्थित किसान भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए किसान नेताओं ने बताया कि आगामी 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नेशनल हाईवे पर पूरी तरह चक्का जाम रहेगा।

नेताओं ने बताया कि सरकार की नई एडवाइजरी ने किसानों और मंडी के आढ़तियों की परेशानी बहुत बढ़ा दी है। इस समय किसानों की फसल खेतों से कटकर सीधी मंडियों में पहुंच रही है, लेकिन फसल खरीद की नई शर्तें के कारण फसल बेचने में किसानों को काफी मुश्किल हो रही है।

Farmers And Arhtiyas Announce Chakka Jam In Sirsa

ऑल इंडिया किसान सभा के राज्य महासचिव डॉ. सुखदेव सिंह जम्मू और राष्ट्रीय किसान मंच के राज्य उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह नानूआना ने कहा कि सरकार जानबूझकर मनमाने नियम थोप रही है ताकि मंडी सिस्टम को पूरी तरह खत्म किया जा सके। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह नकौड़ा और भाकियू (टिकैत) के भरत सिंह झाझड़ा ने स्पष्ट किया कि प्रशासन को कई बार मांग पत्र सौंपे गए, लेकिन सरकार अपने बेतुके फरमान वापस लेने को तैयार नहीं है।

Chopta News: बेमौसमी बारिश और तेज हवा से 36 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित, गेहूं-चना को नुकसान

आढ़ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर इन जनविरोधी नियमों को रद्द करवाने के लिए पूरे राज्य की अनाज मंडियों में भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में सभी किसान नेताओं ने सिरसा के नागरिकों, मजदूरों और आढ़तियों से अपील की कि वे 11 अप्रैल के चक्का जाम में सहयोग देकर इसे पूरी तरह सफल बनाएं।

Rajasthan