https://www.choptaplus.in/

हरियाणा के पिरथला में सास की हत्या, बहु पर हत्या का शक

 
फतेहाबाद में घर पर सो रही महिला की संदिग्ध मौत, गले पर मिले निशान; पुत्रवधू पर हत्या का शक

फतेहाबाद, 2 नवंबर 2026: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में टोहाना सदर थाना क्षेत्र के गांव पिरथला में घर पर सो रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के गले पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका के पति ने अपनी पुत्रवधू पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का शक जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुत्रवधू किरण के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फतेहाबाद में घर पर सो रही महिला की संदिग्ध मौत, गले पर मिले निशान; पुत्रवधू पर हत्या का शक

पुलिस को दी शिकायत में गांव पिरथला निवासी हवा सिंह ने बताया कि एक नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर के बाहर बैठा था। इस दौरान उसका सगा भाई भी उसके पास आकर बैठ गया। शाम करीब सात बजे उसका बेटा प्रदीप खेत से मोटरसाइकिल लेकर घर आया और खाना खाने के बाद वापस खेत चला गया। इसके बाद हवा सिंह भी मकान के पीछे बने कमरे में सोने चला गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बेटी का फोन आने पर लीला देवी फोन लेकर मकान के पीछे चली गई और काफी देर तक बेटी से बातचीत करती रही।

रात करीब 10 से साढ़े 10 बजे के बीच बेटा प्रदीप खेत से घर लौटा और अपने कमरे में सो गया।

हवा सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे प्रदीप ने उसे बताया कि उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं है। जब वह कमरे में पहुंचा तो पत्नी लीला देवी कोई जवाब नहीं दे रही थी। इसी दौरान परिवार की महिलाएं भी वहां पहुंचीं। उन्होंने मृतका के गले पर चोट और नीलगू के निशान देखे। इसके बाद परिजनों को गला दबाकर हत्या किए जाने का शक हुआ।

शिकायतकर्ता के अनुसार घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर रात करीब 8:50 बजे कैमरे के ऊपर कपड़ा डाला हुआ दिखाई दिया, जबकि रात 12:35 बजे वह कपड़ा हटाया गया। उसने अपनी पुत्रवधू किरण पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

फतेहाबाद में घर पर सो रही महिला की संदिग्ध मौत, गले पर मिले निशान; पुत्रवधू पर हत्या का शक

टोहाना सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सरबजीत कौर को सौंपी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Rajasthan