कुम्हारिया के कुंड पर बजरंगी हनुमान मंदिर में शरद पूर्णिमा पर जागरण व भंडारे का आयोजन
चोपटा- गांव कुम्हारिया के सिरसा-भादरा रोड़ के कुंड पर बने बजरंगी हनुमान मंदिर परीसर में सोमवार को वार्षिक जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान जी के भक्तों ने मन्दिर में प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की व मन्नतें मांगी। भजन गायक सुमेर नाथ की भजन मंडली ने भजनों द्वारा श्री बाला जी हनुमान की महिमा का गुणगान किया। भंडारा लगाकर प्रसाद वितरीत किया गया।

कुंड के हनुमान मन्दिर में ग्रामीणों और बाला जी सेवा समिति कुम्हारिया के तत्वाधान में आयोजित वार्षिक जागरण में सबसे पहले गणेश वन्दना व सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। बाला जी के भजनों पर पंडाल में बैठे हजारों श्रद्धालू झूम उठे।

इसके अलावा गायक सुमेर नाथ द्वारा गाए भजन बाबा तेरी महिमा अपरंपार ..भजन सुनाया। सभी श्रद्धालु भक्ति भाव से विभोर हो गए। हनुमान जी को भोग लगाकर जागरण में आऐ सभी भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरीत किया गया। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी महाबीर शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, रवि सुंडा, विकास कुमार, सुमेर नाथ, महेंद्र सिंह, डॉ. भूप सिंह, सहित कई मौजूद रहे।

