पल्लू धाम में जमाल के सुनील बैनीवाल ने पल्लू धाम स्थित धर्मशाला में शेड और कमरे की रखी नींव
पल्लू धाम में जय भवानी सेवा समिति ट्रस्ट जमाल द्वारा संचालित धर्मशाला में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चलाए जा रहे भंडारे में आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में दानवीर सुनील बैनीवाल पहुंचे। दानवीर कुरड़ा राम मेमोरियल कॉलेज के संस्थापक सुनील बैनीवाल व उनके छोटे भाई राजेश बैनीवाल ने इस अवसर पर संस्था के सेवा कार्यों के लिए दिल खोलकर सहयोग दिया और दान की बौछार कर दी।
उन्होने संस्था के धर्मशाला परिसर में एक शेड और एक कमरे के निर्माण के लिए नींव रखी। इसके साथ ही उन्होंने अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी हजारों रुपये की राशि दान स्वरूप प्रदान की। उनके इस सहयोग से संस्था के सेवा कार्यों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर ओमप्रकाश छिम्पा, शिवनारायण सहू, वेद प्रकाश कस्वां, रामेश्वर गरुवा, गौ पुत्र सुदेश शर्मा, राधेश्याम अग्रोहिया, राजू शर्मा, जगत परदेशी, महावीर छिम्पा और भूप बैनीवाल सहित ट्रस्ट के सदस्यगण एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जय भवानी सेवा समिति ट्रस्ट जमाल की कमेटी ने दानवीर सुनील बैनीवाल, राजेश बैनीवाल व उनके परिवार का आभार व्यक्त किया और उनके इस सहयोग की सराहना की।
समाज सेवा की भावना से किया गया ऐसा सहयोग न केवल धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को मजबूती देता है, बल्कि दूसरे लोगों को भी जरूरतमंदों की सेवा और परोपकार के लिए प्रेरित करता है।

