हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026, 14 मई को होगा जारी, बिना देरी किए इन 3 तरीकों से देखें अपनी मार्कशीट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों और ताजा प्रशासनिक अपडेट के अनुसार, कक्षा 12वीं का परिणाम 14 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे घोषित किया जाएगा। वहीं, 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट के लिए 17 मई 2026 तक का इंतजार करना होगा। इस साल प्रदेश भर से लगभग 5.6 लाख विद्यार्थियों ने अपनी किस्मत आज़माई है, जिनकी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।
परिणाम जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक का भारी दबाव बढ़ जाता है, जिससे साइट अक्सर क्रैश हो जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए छात्र तीन अलग-अलग तरीकों से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। सबसे पहला और सीधा तरीका बोर्ड की मुख्य वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना है। यदि वेबसाइट नहीं खुलती है, तो आप नीचे दिए गए तरीकों से बडी ही आसानी से अपना परिणाम देख सकते है
हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026, 14 मई को होगा जारी, बिना देरी किए इन 3 तरीकों से देखें अपनी मार्कशीट
पहला तरीका: आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in) से रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in खोलें।
- होमपेज पर नजर आ रहे 'BSEH 10th Result 2026' या 'BSEH 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा (Captcha) कोड भरें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
दूसरा तरीका: इंटरनेट न होने पर SMS के जरिए रिजल्ट कैसे देखें?
- अपने मोबाइल फोन का मैसेज बॉक्स (SMS App) खोलें।
- 10वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए टाइप करें: HB10 (स्पेस) अपना रोल नंबर।
- 12वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए टाइप करें: HB12 (स्पेस) अपना रोल नंबर।
- इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में आपके विषयवार अंक मोबाइल पर मैसेज के रूप में आ जाएंगे। ग्रामीण इलाकों के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है।
तीसरा तरीका: डिजिलॉकर (DigiLocker) से डिजिटल मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
- अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से 'DigiLocker' ऐप डाउनलोड करें और उसे खोलें।
- अपने आधार कार्ड या मोबाइल नंबर का उपयोग करके साइन-इन करें या नया अकाउंट बनाएं।
- ऐप के अंदर 'एजुकेशन' सेक्शन में जाएं और 'Board of School Education Haryana' के विकल्प को चुनें।
हरियाणा में छात्रो को डिग्री के साथ-साथ अब मिलेगा रॉकेट साइंस और ड्रोन टेक्नोलॉजी का ज्ञान
बोर्ड के नए नियमों के अनुसार, यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में कम अंकों से फेल हो जाता है, तो उसे 'ग्रेस मार्क्स' (कृपांक) देकर पास करने की नीति भी इस बार लागू रहेगी। इसके अलावा, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए परिणाम घोषित होने के ठीक दो दिन बाद बोर्ड 'री-चेकिंग' और 'री-इवैल्यूएशन' का पोर्टल खोल देगा। आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद टॉपर्स की लिस्ट और पास प्रतिशत का जिलेवार ब्यौरा भी साझा किया जाएगा, जिसकी पल-पल की अपडेट आपको हमारी वेबसाइट पर मिलती रहेगी।
