https://www.choptaplus.in/

हरियाणा ओपन स्कूल के 10वीं व 12वीं के छात्र भी अंक सुधारने के लिए दे सकते है दोबारा परीक्षा, 12 अप्रैल फॉर्म की लास्ट डेट

 
Haryana Board of School Education building in Bhiwani

भिवानी: नई शिक्षा नीति के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने ओपन स्कूल (मुक्त विद्यालय) के छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र भी साल में दो बार परीक्षा दे सकेंगे। जो छात्र फरवरी-मार्च 2026 की परीक्षा के नंबरों से खुश नहीं हैं, वे अंक सुधार के लिए 8 से 12 अप्रैल तक HBSE Open School Exam 2026 का फॉर्म भर सकते हैं।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि नियमित छात्रों की तरह अब ओपन स्कूल के फ्रेश कैटेगरी वाले छात्रों को भी यह मौका मिल रहा है। इसके तहत छात्र अधिकतम तीन विषयों की परीक्षा दोबारा दे सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।

10वीं कक्षा के छात्रों को अंक सुधार परीक्षा के लिए 1250 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, 12वीं के छात्रों के लिए यह शुल्क 1300 रुपये तय किया गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय के भीतर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

अगर कोई छात्र गंभीर बीमारी, चोट या किसी खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के कारण मुख्य परीक्षा नहीं दे पाया था, तो उसे भी एक मौका दिया गया है। ऐसे छात्र सीधे बोर्ड कार्यालय में जाकर ऑफलाइन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें तय फीस भी देनी होगी।

हरियाणा बोर्ड 12वीं विशेष सुधार परीक्षा का रिजल्ट जारी, 99.96% बच्चे पास, ऐसे देखें अपना स्कोर

बोर्ड अध्यक्ष ने एक सख्त नियम की भी जानकारी दी है। अगर कोई छात्र पहली मुख्य परीक्षा में सभी विषयों में गैर-हाजिर था, तो वह दोबारा परीक्षा का फॉर्म नहीं भर सकता। ऐसे छात्रों का आवेदन सीधे रद्द कर दिया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी खुद छात्र की होगी।

Rajasthan