जेएनवी प्रवेश परीक्षा में सिरसा का कमाल: युक्ति ने बिना कोचिंग हासिल किया 29वां रैंक
सिरसा: 9 टू 1 स्कॉलर हेवन स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा युक्ति ने ओपन रूरल नवोदय परीक्षा में शानदार सफलता दर्ज की है। रमेश कुमार की बेटी युक्ति ने बिना किसी कोचिंग के सहारे ओपन रूरल नवोदय परीक्षा में 29वां रैंक प्राप्त कर पूरे जिले में अपने स्कूल और परिजनों का मान बढ़ाया है।
दृढ़ निश्चय और मेहनत ने दिलाई बड़ी कामयाबी
युक्ति की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अंजू शर्मा ने छात्रा की पीठ थपथपाते हुए बताया कि युक्ति शुरुआत से ही बेहद मेहनती, अनुशासित और मेधावी छात्रा रही है। उन्होंने छात्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिना किसी बाहरी ट्यूशन के हासिल की गई इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास हो तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है।
बेटी की इस शानदार सफलता पर युक्ति के परिजनों की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं है। परिवार वालों ने बताया कि यह सफलता इसकी पढ़ाई में लगन, कड़ी मेहनत का ही परिणाम है जिसका फल आज सबके सामने है। होनहार छात्रा की इस कामयाबी ने न सिर्फ क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, बल्कि वह अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अन्य स्कूली बच्चों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बन गई है।
