जींद में कुछ बच्चों को लिया हिरासत में एक परीक्षा केंद्र में बायो मैट्रिक ने नहीं किया काम, हंगामा
Updated: Jul 26, 2025, 18:43 IST
जींद के मोतीलाल स्कूल में सीईटी परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक मशीन को लेकर परीक्षार्थियों ने कुछ देर हंगामा किया ।परीक्षार्थियों ने कहा कि केवल एक बायोमेट्रिक मशीन होने के कारण उनकी बायोमेट्रिक नहीं हो पाई।
अब उन्हें घर पर बायोमेट्रिक करवाने के लिए कहा गया है। इस पर एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि परीक्षार्थियों की परीक्षा ले ली गई है और कमीशन को इसके बारे में लिख दिया गया है। इसके साथ ही दो जुड़वां परीक्षार्थियों के मामले भी प्रशासन के समक्ष आए, जिनकी जांच कर परीक्षा करवा दी गई। वहीं एक मामले में तकनीकि खामी के चलते एक परीक्षार्थी ने दो बार अप्लाई किया था, जिसकी जांच की जा रही है।
कुछ बच्चों को संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इन छुटपुट घटनाओं को छोड़ परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हुई।

