Breaking: अंबाला के धन्यौड़ा गांव में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम
जिले के धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक चार साल का बच्चा खेत में खुले पड़े 220 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और भारतीय सेना को बुला लिया गया। बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था कर दी गई है।
खेत में खेलते वक्त पैर फिसला
मिली जानकारी के अनुसार चार साल का निर्भय सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ खेत पर घूमने गया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खेत में ही खुले पड़े ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा।
हादसे के वक्त परिजन वहीं पास में मौजूद थे। बच्चे के बोरवेल में गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत गांव के सरपंच को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जिला प्रशासन को सूचित किया गया।
सेना ने संभाला मोर्चा
बोरवेल हादसे की सूचना मिलते ही राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। बोरवेल की भारी गहराई को देखते हुए उपायुक्त ने खुद रेस्क्यू मिशन की कमान संभाली और भारतीय सेना को बुला लिया गया।
फिलहाल सेना और स्थानीय प्रशासन मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति और उसकी हरकतों पर लगातार नजर रखी जा रही है। बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था तुरंत कर दी गई है और डॉक्टरों की विशेष टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर तैनात है
अंबाला के धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह चार साल का बच्चा 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। सेना और प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था कर दी गई है।
