https://www.choptaplus.in/

हरियाणा के झज्जर में बेकाबू कैंटर ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौके पर दर्दनाक मौत और महिला समेत 4 लोगों की हालात घंभीर

 
A speeding canter truck that crushed multiple people, leaving 3 dead and 4 injured at Mama Chowk in Bahadurgarh, Jhajjar

झज्जर/बहादुरगढ़: हरियाणा के झज्जर जिले में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार बेकाबू कैंटर ने सड़क पर 7 लोगों को रौंदा। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (MIE) के मामा चौक पर हुए इस भीषण बहादुरगढ़ सड़क हादसा में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेकाबू कैंटर ने सबसे पहले सड़क पार कर रहे दो युवकों को सीधी टक्कर मारी। दोनों युवकों को कुचलने के बाद भी चालक ने ब्रेक नहीं लगाए और भागने की हड़बड़ी में वाहन की रफ्तार और ज्यादा बढ़ा दी।

इसी भागमभाग में अंधाधुंध दौड़ रहे कैंटर चालक ने रास्ते में कई अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस खौफनाक मंजर को देखकर रोड पर भारी अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने इधर-उधर भागकर बडी मुश्किल अपनी जान बचाई।

Bahadurgarh Road Accident Canter Crash

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और खून से लथपथ घायलों को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायलों का उपचार जारी है।

हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों की शिनाख्त बिहार के छपरा निवासी 32 वर्षीय अशोक और 22 वर्षीय शंभू के रूप में हुई है। ये दोनों युवक बहादुरगढ़ में ही रहकर मजदूरी करते थे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक घटना के बाद कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan