https://www.choptaplus.in/

बरनाला: इंसाफ की मांग को लेकर तीन महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ीं, जाने मामला

 
बरनाला: इंसाफ की मांग को लेकर तीन महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ीं

 बरनाला के अदालत परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मामले में इंसाफ की मांग को लेकर तीन महिलाएं अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गईं। महिलाओं के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया।

टंकी पर चढ़ी महिलाओं की पहचान संदीप कौर, ऊषा रानी और मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे पिछले करीब तीन महीने से इंसाफ की मांग को लेकर बरनाला पुलिस के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर उचित सुनवाई नहीं की जा रही। उनका कहना है कि लगातार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समाधान नहीं होने के कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

जींद पुलिस का बड़ा एक्शन: 11 करोड़ के चिट्टा के साथ 2 युवक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रजिंदरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया। हालांकि, महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। पुलिस और प्रशासन की ओर से उन्हें भरोसा दिलाकर नीचे उतारने के प्रयास जारी रहे।

Rajasthan