https://www.choptaplus.in/

सिरसा में बनेगा राजकीय आयुर्वैदिक कॉलेज, सीएम नायब सैनी ने की घोषणा।

इस कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी शामिल हुए।
 
cm nayab saini
इस कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी शामिल हुए।

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने आज सिरसा के दौरे के दौरान कई घोषणाएं की। मुख्य धाम बाबा भूमण शाह संगर सरिस्ता में शहीद उधम सिंह कंबोज का 85वां शहीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी शामिल हुए। इस दौरान कंबोज समाज ने पांच मांगों का मांग पत्र सीएम को सौंपा।

बाबा भूमण शाह चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री से राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण बाबा भूमण शाह के नाम रखे जाने की मांग की है। इस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने संबोधन में सिरसा में बाबा भूमणशाह के नाम से राजकीय आयुर्वैदिक कॉलेज बनाने के लिए विजिबिलिटी पूरी करवा कर जल्द ही इसे पूरा करवाने की घोषणा भी की है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने संबोधन में पंचकूला में कंबोज समाज को प्लाट देने की घोषणा की। सीएम बोले कि 51 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, वह 15 -20 दिन में पूरी हो जाएगी। नौकरियों में श्रेणी एक और दो में कंबोज समाज को 25% आरक्षण देने पर बोले कि इसके लिए ओबीसी आयोग को इस बारे में भेजा जाएगा, यह मांग भी पूरी की जाएगी।

Rajasthan