https://www.choptaplus.in/

Chopta Sirsa News: NMMS परीक्षा में चोपटा खंड का दबदबा, 50 विद्यार्थियों का चयन, गुड़िया खेड़ा नंबर-1

 
NMMS परीक्षा में चोपटा खंड का शानदार प्रदर्शन  50 विद्यार्थियों का चयन, गुड़िया खेड़ा बना नंबर-1

Chopta Sirsa News हरियाणा के Nathusari Chopta खंड के लिए यह गर्व का क्षण है। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा के प्रोविजनल परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए चोपटा क्षेत्र ने पूरे जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है।

gudiya khera school

 50 विद्यार्थियों का चयन, ऐतिहासिक उपलब्धि

जिला सिरसा में कुल 119 विद्यार्थियों के चयन में से अकेले चोपटा खंड से 50 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जो एक बड़ी और सराहनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

गुड़िया खेड़ा क्लस्टर बना नंबर-1

इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान Gudia Khera क्लस्टर का रहा, जहां से 20 विद्यार्थियों का चयन हुआ और पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।

 स्कूलों का शानदार प्रदर्शन

सरकारी स्कूल ढुकड़ा – 10 विद्यार्थी चयनित

गुड़िया खेड़ा स्कूल – 10 विद्यार्थी चयनित

इन स्कूलों के बेहतरीन परिणाम ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 शिक्षकों की मेहनत रंग लाई

खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर ढिढारिया ने क्लस्टर कोऑर्डिनेटर उमेद सिंह ढाका को इस उपलब्धि पर विशेष बधाई दी।
साथ ही लिपिक नरेश कुमार द्वारा बच्चों को दी गई अतिरिक्त तैयारी भी सफलता का बड़ा कारण रही।

विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों की टीम—

मोना पुरी (ढुकड़ा विद्यालय)

उमेद सिंह ढाका (गुड़िया खेड़ा विद्यालय)

अनिल कुमार (राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, गुड़िया खेड़ा)

के नेतृत्व और समर्पण से यह सफलता संभव हो पाई।

 

छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर साल ₹12,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय साधन सह योगयता छात्रवृत्ति के प्रोविजनल परिणाम में जिला सिरसा के कुल 119 विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है, जिसमें अकेले नाथूसरी चोपटा खंड से 50 विद्यार्थियों का चयन होना एक ऐतिहासिक और सराहनीय उपलब्धि है। विशेष रूप से गुड़िया खेड़ा क्लस्टर ने पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जहाँ से कुल 20 बच्चों का चयन हुआ है।

स्कूलों की बात करें तो सरकारी  स्कूल ढुकड़ा 10 विद्यार्थियों व गुडिया खेड़ा  के 10 विद्यार्थियों ने बाजी मारी। इस शानदार प्रदर्शन पर नाथुसरी चोपटा के खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर  ढिढारिया ने क्लस्टर कोऑर्डिनेटर श्री उमेद सिंह ढाका को विशेष रूप से बधाई दी, जिनकी कड़ी मेहनत और कुशल मार्गदर्शन ने इस क्लस्टर को जिले में शीर्ष पर पहुँचाया है। साथ ही गुड़िया खेड़ा विद्यालय के लिपिक नरेश कुमार   जिन्होंने विशेष रूप से इन बच्चों को अतिरिक्त तैयारी करवाई,साथ ही, ढुकडा विद्यालय प्राचार्य  मोना पुरी, गुड़िया खेड़ा विद्यालय के प्राचार्य उमेद सिंह ढाका , व राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय गुड़िया खेड़ा के अनिल कुमार के नेतृत्व एवं पूरी अध्यापक टीम के समर्पित प्रयासों ने इस सफलता को साकार किया है।

सभी चयनित विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शकों को इस अति उत्कृष्ट कार्य के लिए हार्दिक बधाई दी हैं। उल्लेखनीय हैं कि इसमें सफल विद्यार्थियों को नवमी से 12वीं कक्षा तक प्रत्येक वर्ष ₹12000 की वित्तीय सहायता मिलती है

Rajasthan