https://www.choptaplus.in/

Breaking: खाराखेड़ी में पूर्व सरपंच को मारी गोली, मौत

 
फतेहाबाद के खाराखेड़ी गांव में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की हत्या

हरियाणा के फतेहाबाद में शनिवार शाम को एक पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। खाराखेड़ी गांव में वह एक ढाबे पर बैठे हुए थे। तभी बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर करीब 10 राउंड फायरिंग की। उनके सिर और छाती में गोलियां लगीं। पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजेंद्र खिलेरी (50) के रूप में हुई है। वह फतेहाबाद के पूर्व विधायक और भाजपा नेता दुड़ाराम बिश्नोई के करीबी हैं। साथ ही पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल परिवार के भी नजदीकी है।

घटना की सूचना मिलते ही DSP जय सिंह, सदर थाना पुलिस और CIA की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मौके से दो बाइक और दो पिस्टल मिली हैं। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। राजेंद्र के शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है। बाद में जांच के लिए ASP दिव्यांशी सिंगला भी मौके पर पहुंचीं।

मेले में कुछ लोगों से विवाद हुआ था

पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी के दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी है। बेटा बीए कर रहा है। वह राजनीति में काफी सक्रिय थे। गांव के साथ-साथ फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मामलों में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। कुछ समय पहले रामदेव मंदिर के मेले के दौरान खासा ढाणी के कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हुआ था। आरोप है कि राजेंद्र ने उनके तूड़ी से भरे ट्रैक्टरों के चालान कटवा दिए थे। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश और बढ़ गई थी।
 

Rajasthan