https://www.choptaplus.in/

हरियाणा में फिर एक्टिव होने शुरू हुए हैप्पी कार्ड, पात्र परिवार ऐसे करें आवेदन

हरियाणा रोडवेज हैप्पी कार्ड फिर हुआ शुरू: ebooking.hrtransport.gov.in पर ऐसे करें आवेदन
 
 
Haryana Happy Card being distributed at Jind bus stand depot for Antodaya families — Happy Card Haryana activate

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले में अंत्योदय परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से जींद डिपो में भेजे गए 45 हजार 750 हैप्पी कार्ड अब एक्टिवेट होने शुरू हो गए हैं। इनमें से अभी तक 1,200 कार्ड एक्टिवेट हो चुके हैं और संबंधित लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजे जा रहे हैं। जिन लोगों के मोबाइल पर यह संदेश आ गया है, उन्हें अपने दस्तावेज लेकर डिपो में पहुंचना होगा, जहां मात्र 50 रुपये शुल्क देने पर कार्ड एक्टिवेट कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि यह कार्ड अगस्त 2024 के बाद से मुख्यालय द्वारा जींद डिपो में भेजे गए थे, लेकिन किसी कारण से इनकी एक्टिवेशन प्रक्रिया रुकी हुई थी। अब जब यह प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है तो पात्र परिवारों में उम्मीद जगी है। जिले में कुल 1,07,401 हैप्पी कार्ड बने थे, जिनमें से 1,02,580 कार्ड लोगों तक पहुंच चुके हैं, जबकि अभी भी 4,821 कार्ड वितरित होने बाकी हैं।

मार्च 2024 में शुरू हुई थी योजना, एक परिवार से तीन सदस्य बनवा सकते हैं कार्ड

हैप्पी कार्ड योजना को 7 मार्च 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में लॉन्च किया था। इस योजना का पूरा नाम हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (HAPPY) है। हरियाणा में 22.89 लाख परिवारों के 84 लाख लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और सरकार इस पर करीब ₹600 करोड़ खर्च कर रही है। एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले अंत्योदय परिवार का कोई भी सदस्य इस योजना के लिए पात्र है और एक परिवार से तीन सदस्य अलग-अलग हैप्पी कार्ड बनवा सकते हैं।

हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कैसे करेंः

  • आधिकारिक वेबसाइट ebooking.hrtransport.gov.in पर जाएं या नजदीकी CSC (अटल सेवा) केंद्र पर जाएं।
  • होम पेज पर "Apply Happy Card" के विकल्प पर क्लिक करें।
  • परिवार पहचान पत्र (PPP) की Family ID और कैप्चा कोड भरकर OTP वेरिफाई करें।
  • अपने जिले का डिपो (बस स्टैंड) और कार्ड कलेक्शन की तारीख चुनें।
  • आवेदन सबमिट करने के 15 दिन बाद बस स्टैंड पर जाएं।
  • आधार कार्ड / PPP ID साथ लाएं और ₹50 शुल्क अदा करें — कार्ड एक्टिवेट होकर मिल जाएगा।

नोट: अगर कार्ड खो जाए या खराब हो जाए, तो ₹310 शुल्क देकर नया कार्ड बनवाया जा सकता है।

कहां मिलेगा हेप्पी कार्ड

जिन लाभार्थियों के मोबाइल नंबर पर SMS आ चुका है, उन्हें बिना देर किए बस स्टैंड परिसर पहुंचना चाहिए। कार्ड एक्टिव होने के बाद लाभार्थी के मोबाइल पर SMS अधिसूचना आती है, जिसमें कार्ड लेने की सलाह दी जाती है। कार्ड लेते समय मूल सरकारी ID जैसे PPP, आधार या ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना जरूरी है। इस कार्ड से पात्र व्यक्ति हरियाणा रोडवेज की बसों में साल में 1,000 किलोमीटर बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकता है, जिससे गरीब परिवारों के आने-जाने का खर्च काफी हद तक बच सकता है।

हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों की कर दी मौज, प्रमोशन कोटा बढ़ाकर 30% किया गया

रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो राहुल जैन ने स्पष्ट किया है: "मुख्यालय की ओर से डिपो में नए हैप्पी कार्ड भेजे गए हैं और वे एक्टिवेट होना शुरू हो गए हैं। पहले वाले भी काफी हैप्पी कार्ड बंटने बाकी हैं। जिन लोगों के कार्ड बन चुके हैं, उन्हें चाहिए कि वे बस स्टैंड परिसर में आकर अपना कार्ड लें।" यह योजना केवल हरियाणा रोडवेज की बसों में मान्य है और निजी बसों या अन्य राज्यों की बसों में इसका लाभ नहीं मिलेगा।
 

Rajasthan