https://www.choptaplus.in/

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में अब मिलेगी सीटी स्कैन व एमआरआई की सुविधाएं, स्वास्थ्य मंत्री ने दी बड़ी मंजूरी

 
Haryana Health Minister Aarti Singh Rao chairing high powered purchase committee meeting for hospital upgrades
Haryana News: हरियाणा के स्वास्थ्य सेवा को सुधारने और आम जनता को अच्छी सेवाएं देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें राज्य के सिविल अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।  मीटिंग में प्रदेश के सिविल अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन सेवाओं को तत्काल शुरू करने के आदेश जारी किए गए है, जिससे लोगों में भारी खुशी है।

6 जिलों में पीपीपी मोड पर शुरू होगी एमआरआई सुविधा

हरियाणा में अब मरीजों को गंभीर बीमारियों की जांच के लिए महंगे निजी सेंटरों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। सरकार ने पीपीपी मोड के तहत मांडीखेड़ा (नूंह), रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में एमआरआई स्कैन सेवाएं शुरू करने का ठोस निर्णय लिया है। इसके साथ ही मांडीखेड़ा और रेवाड़ी के अस्पतालों में सीटी स्कैन सेवाएं भी जल्द शुरू की जाएगी।

अस्पतालों की सफाई व्यवस्था भी होगी पूरी तरह हाई-टेक

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोपरि रखते हुए कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और जींद के जिला सिविल अस्पतालों में मशीनों द्वारा ऑटोमेटेड और मैकेनाइज्ड सफाई व्यवस्था शुरू करने को भी हरी झंडी दिखा दी है। प्रशासन के इस कड़े कदम से अस्पतालों में गंदगी और संक्रमण का खतरा काफी हद तक खत्म हो जाएगा।

ऐलनाबाद में चला पीला पंजा डीटीपी ने अवैध निर्माण को तोड़ा

लंबे समय से प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में आधुनिक जांच मशीनों की कमी और लचर सफाई व्यवस्था की शिकायत सामने आ रही थी। अब इन नई और हाई-टेक सुविधाओं की मंजूरी के बाद यह तय माना जा रहा है कि हरियाणा के स्वास्थ्य ढांचे में व्यापक सुधार आएगा और गरीब लोगों को सस्ती दरों पर बेहतरीन इलाज सुलभ हो सकेगा।


 
Rajasthan