https://www.choptaplus.in/

हरियाणा में शुरू हुआ नो व्हीकल डे, अब सप्ताह में 2 दिन बिना निजी वाहन दफ्तर आएंगे कर्मचारी

 
Haryana Education Board Employees No Vehicle Day Bhiwani Mahipal Dhanda

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (भिवानी) के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक नया और पर्यावरण हितैषी नियम लागू किया गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के बाद अब बोर्ड मुख्यालय में सप्ताह में दो दिन 'नो व्हीकल डे' मनाया जाएगा। इसकी आधिकारिक शुरुआत इसी वीरवार से होने जा रही है, जिसके तहत कर्मचारी अपने निजी पेट्रोल और डीजल वाहनों का इस्तेमाल कर कार्यालय नहीं आ सकेंगे।

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने इस नए नियम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अब से हर बुधवार और वीरवार को 'नो व्हीकल डे' का सख्ती से पालन करना होगा। जो कर्मचारी दूर-दराज के इलाकों से आते हैं, उन्हें कार या बाइक पूलिंग करने की सलाह दी गई है। 

इसके अलावा बोर्ड कर्मियों को कार्यालय पहुंचने के लिए हरियाणा रोडवेज जैसे सार्वजनिक यातायात के साधनों, साइकिल या फिर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा कर्मचारियों की मौज: सरकार ने बढ़ाया DA, जून में मिलेगा 4 महीने का एरियर

यह महत्वपूर्ण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के आह्वान से प्रेरित है। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों से विशेष अपील की है कि वे न केवल घर से कार्यालय आने-जाने में, बल्कि सरकारी कार्यों के दौरान भी अनावश्यक रूप से वाहनों के उपयोग से बचें। ईंधन की हर-संभव बचत करके पर्यावरण को स्वच्छ रखने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार का यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
 

Rajasthan