https://www.choptaplus.in/

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, 30 मार्च तक इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

 
Dark clouds hovering over wheat fields in Haryana indicating heavy rain and western disturbance

चंडीगढ़: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। सुबह की गर्मी के बाद दोपहर से ही कई इलाकों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश की संभावना जताते हुए ताज़ा 'हरियाणा मौसम अपडेट' जारी किया है।

राज्य में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर दिखने लगा था और अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। नूंह जिले में सबसे ज्यादा 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और रोहतक में भी पारा 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। न्यूनतम तापमान में भी मामूली उछाल आया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, मौसम में आया यह अचानक बदलाव मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का नतीजा है। उन्होंने बताया कि इस विक्षोभ का सीधा असर पूरे प्रदेश में 30 मार्च तक लगातार देखने को मिलेगा। 28 और 29 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है।

हरियाणा में सरसों में 8 प्रतिशत और गेहूं में 12 प्रतिशत नमी पर किसानों को मिलेगें कम दाम, शनिवार से शुरू होगी खरीद

उन्होंने आगे बताया कि 30 मार्च को भी राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी आ सकती है। इस बारिश और तेज हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

बदलते मौसम और ओलावृष्टि की चेतावनी को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को खास हिदायत दी है। किसानों से अपील की गई है कि वे खेतों में खड़ी पकी हुई फसल में फिलहाल बिल्कुल सिंचाई न करें। इसके साथ ही, कटी हुई फसल को बारिश से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रखें और खुले में रखे अनाज पर तिरपाल का पुख्ता प्रबंध करें।




 
Rajasthan