https://www.choptaplus.in/

अमेरिकियों के 23,000 करोड़ डॉलर ठगने वाला हिसार का कुनाल मेहता काबू

एफबीआई ने लग्जरी कारों, जेट और अरबों की संपत्ति जब्त की
 
rajan

हिसार - अमेरिका में 23,000 करोड़ डॉलर की साइबर ठगी के मुख्य आरोपी हिसार मूल के कुनाल मेहता (45) को कैलिफोर्निया कोर्ट ने दोषी ठहराया है। कुनाल के पिता दीपक मेहता 2000 से पहले हिसार के मॉडल टाउन में रहते थे। घर बेचकर परिवार दिल्ली और फिर अमेरिका शिफ्ट हो गया। कुनाल की शिक्षा भी हिसार से हुई है।

एफबीआई की जांच में खुलासा हुआ कि कुनाल सोशल इंजीनियरिंग के जरिए पीड़ितों के खातों से क्रिप्टोकरेंसी चुराता था। अक्टूबर 2023 से मार्च 2025 तक गैंग ने लाखों डॉलर की चोरी की थी। चोरी की क्रिप्टो को नकद में बदलने के लिए फर्जी कंपनियां बनाई और 10% कमीशन वसूला। अदालत में कुनाल ने 2.5 करोड़ डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टोकरेंसी को वैध बनाने का जुर्म कबूल किया है।

एफबीआई ने बरामद की लग्जरी संपत्तियां:

जांच एजेंसियों ने कुनाल की अरबों की संपत्ति जब्त की है, जिनमें 28 लग्जरी कारें: 7 लैम्बॉर्गिनी, 3 फेरारी, 1 रोल्स-रॉयस, 1 मैकलेरन, निजी जेटसोशल मीडिया पर महंगी गाड़ियां, सिक्योरिटी गार्ड और लग्जरी लाइफस्टाइल के वीडियो शेयर करता था, जिस पर एफबीआई की नजर गई।

कैसे करता था ठगी:

गैंग ऑनलाइन और फर्जी नंबरों के जरिए लोगों के खातों में सेंध लगाता था। चोरी की क्रिप्टो को कैश कराकर गैंग ने विदेशी कारें, घड़ियां, महंगे कपड़े और अमेरिका के बड़े शहरों में किराये के घर लिए। एक केस में कुनाल के गैंग ने कोलंबिया के एक पीड़ित से 4,100 बिटकॉइन (वर्तमान मूल्य 384 मिलियन डॉलर) ठग लिए। कैलिफोर्निया कोर्ट जल्द ही कुनाल की सजा तय करेगा। भारत में भी खुफिया एजेंसियां उसके परिवार और नेटवर्क की जांच कर रही हैं।

Rajasthan