https://www.choptaplus.in/

शक्कर मंदोरी में मजदूर की दो बेटियों ने रचा इतिहास : पूजा 97 % और बसकरो 95 % दो बहनों ने शाह्पुरिया स्कूल में पहला और तीसरा स्थान हासिल किया, बनना चाहती हैं आइएएस

 
shahpuria school pooja and baskro

राजकीय स्कूल शाहपुरिया का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, हर दूसरे बच्चे ने प्राप्त की मैरिट,  शाहपूरिया में मजदूर की बेटियों पूजा 97 प्रतिशत और बसकरो 95 प्रतिशत दो बहनों ने विद्यालय में पहला और तीसरा स्थान हासिल किया, परिजनों ने बांटी मिठाई 

 

चोपटा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुरिया स्कूल (कोड 2931) ने सत्र 2024-25 में एक बार फिर से उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के साथ जिले में अपनी पहचान कायम रखी है। विद्यालय की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा और कुल 42 विद्यार्थियों में से 23 ने मैरिट सूची में स्थान हासिल किया। पूजा और बसकरो दो बहनों ने विद्यालय में पहला व तीसरा स्थान हासिल किया है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। 

 

विद्यालय की टॉपर पूजा पुत्री हनुमान ने 500 में से 485 अंक (97%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साक्षी पुत्री भीम सिंह ने 95.8% अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा बसकरो पुत्री हनुमान ने 95.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

मजदूर की बेटी स्कूल टॉपर पूजा और बसकरो बनना चाहती हैं आईएएस 

 

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुरिया की छात्रा पूजा और बसकरो निवासी गांव शक्कर मंदोरी rदोनों बहनों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पूजा ने 97 प्रतिशत और 95.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पहला और तीसरा स्थान हासिल किया है।

 

गांव शक्कर मंदोरी निवासी मजदूर हनुमान की पुत्रियां पूजा और बसकरो ने ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव शाहपुरिया और शक्कर मंदोरी में दोनों बेटियों की सफलता पर  खुशी का माहौल है। और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर बधाई दी है। छात्रा पूजा ने बताया कि उनके माता-पिता हनुमान और सुमन  मजदूरी करते हैं।

पूजा ने बताया कि वह पांच बहन भाई हैं जिनमें चार बहने और एक भाई है। वह सबसे बड़ी है और बसकरो उससे छोटी है। उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई में माता-पिता दादी संतरों देवी और अध्यापकों का पूरा सहयोग रहा है।

दसवीं की परीक्षा में 92.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया था।  उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बहन बस करो अपनी बुआ के घर गई हुई है उसके परीक्षा परिणाम का समाचार फोन पर दिया तो काफी खुश हुई। पूजा ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है और इसके लिए उसके माता-पिता भी आगे पढ़ाई के लिए पूरा सहयोग कर रहे हैं। उसकी बहन बसकरो अध्यापक बनना चाहती है।

pooja

विद्यालय के प्राचार्य  प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रवक्ता हरपाल सहारण ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी परीक्षा परिणाम 100% रहा है। वहीं, प्रवक्ता रामकुमार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों और समर्पित स्टाफ की मेहनत व अनुशासन को दिया।

baskro

विद्यालय में केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इस उपलब्धि पर गांव के सरपंच  राजकुमार कुलड़िया ने प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों को फोन कर बधाई दी। इस परिणाम के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा और सभी स्टाफ व विद्यार्थी उत्साह से झूम उठे।

shakshi

फोटो। शाहपुरिया में मजदूर की बेटियों पूजा 97 प्रतिशत और बसकरो 95 प्रतिशत दो बहनों ने विद्यालय में पहला और तीसरा स्थान हासिल किया, परिजनों ने बांटी मिठाई, 

प्रथम, द्वितीय और तृतीय - पूजा, साक्षी, बसकरो 

Rajasthan