सिरसा में एक व्यक्ति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, घर में चारपाई पर मिली लेटी, पति फरार।
पड़ोसियों ने पता चलने पर इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी।
Chopta plus: सिरसा में सोमवार सुबह एक महिला को गला घोंट कर मार डाला । आरोप पति पर ही लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी आपस में एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। इस वजह दोनों में अक्सर झगड़ा रहता था। महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक महिला की पहचान सिरसा की मीरपुर कॉलोनी निवासी आरती के रूप में हुई है। पति मक्खन सिंह गाड़ियां व बाइक ठीक करने का काम करता है। सोमवार रात को दोनों ही अपने घर पर थे। इनके बच्चे बाहर गए हुए थे। आरोप है कि पति ने पत्नी की गला घोंट कर मार डाला । वारदात के बाद से पति गायब है।
महिला सुबह चारपाई पर लेटी हालत में मिली, लेकिन उसकी सांस बंद थी। फिलहाल सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ छानबीन में लगे हैं। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी बुलाई गई है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के बाद घर को सील कर दिया है। संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
सुबह पति गला घोंटकर हुआ फरारजानकारी के मुताबिक, महिला की यह वारदात सोमवार को सुबह करीब साढ़े 7 से 8 बजे की है। उस समय आरती और मक्खन सिंह दोनों ही घर पर अकेले थे। दोनों बच्चे अपनी मौसी के पास गए हुए थे। इस दौरान दोनों की आपस में नोकझोंक हुई। आरोप है,कि मक्खन सिंह ने इस दौरान अपनी पत्नी आरती का गला घोंटकर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने पता चलने पर इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी।
दोनों में कई बार हुआ विवाद और हुई पंचायतें
महिला के पिता दिनेश शर्मा ने बताया कि दोनों आपस में एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। मक्खन अक्सर उनकी बेटी के चरित्र पर उंगली उठाता था। उनके बीच कई बार मनमुटाव के चलते झगड़े हुए। उनकी आपस में पंचायती तौर पर फैसले हुए और सहमति बन जाती थी। मगर यह नहीं पता था कि मक्खन उनकी बेटी की हत्या कर देगा।
दिनेश शर्मा ने बताया कि जब वह घर पर पहुंचे तो उनकी बेटी चारपाई पर लेटी हुई मिली और लेकिन वह जिंदा नहीं थी। हमने पुलिस को सूचना दी। मगर मक्खन का कोई अता-पता नहीं।
पिता दिनेश शर्मा ने बताया कि साल 2004 में उनकी बेटी आरती की मक्खन सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि वह कभी-कभार शराब भी पीता था। वह बाजार में देवीलाल घोड़ले के पास काम करता है और बाइक की दुकान है। उनके दो बेटे हैं।
एक बड़ा बेटा 16 साल का है और दूसरा बेटा 14 साल का है। वह दोनों गर्मियों में स्कूल की छुट्टियों के कारण अपनी मौसी के पास गए हैं। आरती घर के कामकाज के साथ टेलरिंग और मनियारी का काम करती थी।

