INLD ने सोनीपत और पंचकूला के लिए मेयर उम्मीदवार किए घोषित, देखें लिस्ट
हरियाणा के तीन प्रमुख नगर निगमों सोनीपत, पंचकूला और अंबाला के चुनाव की तारीखें पहले ही तय हो चुकी हैं। प्रदेश में 10 मई 2026 को वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे 13 मई को घोषित होंगे। इस बार यह पहला अवसर होगा जब इन तीनों शहरों में सीधे तौर पर मेयर के लिए चुनाव होंगे। अभय चौटाला ने साफ किया कि उनकी पार्टी नगर निगम चुनाव अपने दम पर और अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी।
प्रत्याशियों की घोषणा के साथ अभय चौटाला ने सरकार पर साधा निशाना
अपने प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही अभय चौटाला ने हरियाणा में चल रहे गेहूं खरीद सीजन को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि पार्टी ने किसानों की सुविधा के लिए अपने कार्यकर्ताओं की मंडियों में ड्यूटी लगाई और सहायक केंद्र खोले, लेकिन सरकार की विफल नीतियों के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने गेहूं खरीद में बायोमेट्रिक प्रक्रिया लागू किए जाने पर सख्त एतराज जताया और कहा कि पहले ही सरकार को इससे होने वाली दिक्कतों के बारे में आगाह कर दिया गया था। उनके अनुसार बायोमेट्रिक सिस्टम के कारण फसल उठान ठप हो गया है और किसानों के खातों में पैसा समय पर नहीं पहुंच पा रहा है।
Haryana News: हिसार में 27 अप्रैल को छात्र महापंचायत, दिग्विजय चौटाला कल लेंगे बैठक
चौटाला ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की मंशा किसानों की गेहूं को अंबानी और अडानी जैसी निजी कंपनियों के साइलो में भेजने की थी, जहां फसल में कमियां निकालकर उसे कम दाम पर खरीदा जा सके। उनका दावा था कि इनेलो के दबाव और किसानों के विरोध के कारण ही सरकार को पीछे हटना पड़ा और मंडी व्यवस्था को जारी रखना पड़ा। किसानों की जमीन रजिस्ट्री प्रक्रिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब रजिस्ट्री के लिए बहुत कम समय दिया जा रहा है और कई अधिकारियों के चक्कर कटाने पड़ रहे हैं। उन्होंने पोर्टल सिस्टम पर भी नाराजगी जताई और कहा कि सर्वर अक्सर डाउन रहता है, जिससे मंडियों में किसानों को लगातार परेशानी उठानी पड़ती है।
