https://www.choptaplus.in/

Breaking News: असम के जोरहाट में लैंडिंग के दौरान AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त

 
जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर AN-32 विमान के क्रैश के बाद धुआं उठता हुआ

भारतीय वायुसेना का एक AN-32 मालवाहक विमान शनिवार सुबह असम के जोरहाट स्थित रौरिया वायुसेना स्टेशन पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद जोरदार धमाका भी हुआ। पायलट के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वायुसेना ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अधिक जानकारी का इंतजार है।

जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर AN-32 विमान के क्रैश के बाद धुआं उठता हुआ

यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास हुआ। 43 स्क्वॉड्रन के इस विमान में पायलट के अलावा अन्य चालक दल के सदस्यों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है。

दुर्घटना के बाद मौके पर आग लग गई, जिसे वायुसेना के जवानों और आपातकालीन दलों ने काबू में कर लिया। 

भारतीय वायुसेना के रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एम रावत ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "आईएएफ का एएन-32 जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है"। वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर आग बुझाने का काम जारी है।

Rajasthan