हरियाणा में सीएमओ की पुनर्नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त, किया सेवामुक्त
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुखबीर सिंह को विभाग द्वारा सेवामुक्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि 28 फरवरी, 2026 को डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज पद से सेवानिवृत्त हो चुके डा. सुखबीर सिंह को 2 मार्च, 2026 को एक्स कैडर पद पर एक साल के लिए पुनर्नियुक्त किया गया था। यह नियुक्ति 1 मार्च 2026 से 28 फरवरी 2027 तक के लिए थी।
अब हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा की तरफ से जारी किए गए पत्र में डॉ. सुखबीर सिंह की पुनर्नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बकायदा 3 जुलाई 2026 को आदेश जारी किए गया है। सोमवार को डा. सुखबीर सिंह को सीएमओ पद से रिलीव कर दिया गया है।

डा. शैली के रेप मामले के बाद सुर्खियों में आया कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग
बता दें कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में कंस्ल्टेंट डॉक्टर शैलेंद्र शैली द्वारा नाबालिगा के साथ रेप के आरोप के मामले के बाद कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग सुर्खियों में रहा था। उस समय भी सीएमओ के हटाए जाने का ब्यान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव द्वारा दिया गया था। लेकिन अब 3 जुलाई को विभाग द्वारा पत्र जारी कर पुनर्नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है।
