https://www.choptaplus.in/

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने कांग्रेस भवन सिरसा में फहराया तिरंगा

 
santosh beniwal sirsa

सिरसा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने कांग्रेस भवन, सिरसा में ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराया। इस मौके पर माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। समारोह में ऐलनाबाद से विधायक भरत सिंह बैनीवाल, जिला महिला मोर्चा कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा फौगाट, सर्वमित्र कंबोज, लादूराम पूनिया, करनैल सिंह, अजीत सिंह, नंदलाल बैनीवाल, डॉ. वाई.के. चौधरी सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष बनने पर सरपंच संतोष बैनीवाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हाईकमान और सांसद कुमारी शैलजा का विशेष आभार जताया। साथ ही, उन्होंने अपने जेठ और ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बैनीवाल तथा पूरे परिवार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुँचने में उनके परिजनों का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन मिला है। कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी .

सच्ची आज़ादी विचारों की स्वतंत्रता मेंसंतोष बैनीवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष बैनीवाल ने कहा कि आज़ादी का अर्थ केवल विदेशी शासन से मुक्ति नहीं है, बल्कि सच्ची आज़ादी तब है जब हम अपने विचारों, समाज और देश में फैली कुरीतियों से मुक्त हों। उन्होंने कहाशिक्षा की कमी, गरीबी, भ्रष्टाचार और भेदभाव जैसी समस्याओं से लड़ना ही हमारी सच्ची आज़ादी की लड़ाई है।

उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि वे एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनें तथा देश के विकास में अपना योगदान दें। संतोष बैनीवाल ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि हम एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रयासरत रहेंगे, जहाँ प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और सम्मान मिले।

उन्होंने कहा कि देश के विकास में हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है और हम मिलकर ही एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी दी। कांग्रेस भवन देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंगों से सजा हुआ था। सभी कार्यकर्ताओं में देश के प्रति समर्पण और गर्व की भावना स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए यह दिन दोहरी खुशी का अवसर रहाएक ओर स्वतंत्रता दिवस का उत्सव और दूसरी ओर अपने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के साथ इस पर्व को मनाने का गर्व। संतोष बैनीवाल के प्रेरक संदेश ने न केवल कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया बल्कि समाज को भी एक बेहतर दिशा देने का आह्वान किया।

Rajasthan