https://www.choptaplus.in/

Haryana News: पंचकूला, कालका और पिंजौर के यात्रियों के लिए गुड न्यूज, हरियाणा रोडवेज ने शुरू की सीधी बस सेवा

 
Haryana Roadways bus service from Panchkula to Chandigarh Railway Station Panchkula to Chandigarh Railway Station Bus

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की एक बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। पंचकूला बस अड्डे से रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड तक सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। स्टेशन के पंचकूला प्रवेश द्वार की तरफ एक नया बस स्टॉप बनकर तैयार हो गया है। इस नई व्यवस्था के बाद यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने के लिए महंगे ऑटो या टैक्सी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

अब तक रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए पंचकूला, कालका और पिंजौर के यात्रियों को भारी किराया चुकाकर निजी वाहनों या स्पेशल टैक्सी का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन अब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की तर्ज पर हरियाणा रोडवेज की बसें भी यात्रियों को सीधे स्टेशन तक पहुंचाएंगी। वर्तमान में रेलवे मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को 'वर्ल्ड क्लास' बनाने का काम अंतिम चरण में है, जिसके तहत यहां रूफ प्लाजा और एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी विश्वस्तरीय स्टेशन पुनर्विकास प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में पंचकूला छोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए यह बस स्टॉप तैयार किया गया है।

सड़क का काम होते ही बढ़ेंगी बसें

परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, हालांकि बस स्टॉप बनकर पूरी तरह तैयार है, लेकिन अभी अप्रोच रोड की कनेक्टिविटी का कुछ निर्माण कार्य बाकी है। सड़क का काम पूरा होते ही पंचकूला की तरफ से बसों का सुचारू संचालन शुरू हो जाएगा। मौजूदा व्यवस्था में ट्रायल के तौर पर केवल एक ही बस सुबह के समय पंचकूला से स्टेशन तक पहुंच रही है। भविष्य में यात्रियों की संख्या और ट्रेनों की समय-सारिणी को ध्यान में रखते हुए बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी, जिससे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक जाने के लिए तुरंत बस उपलब्ध हो सकेगी।

Sirsa News: रोडवेज का बड़ा फैसला: अब हर गांव से मिलेगी महिलाओं, बुजुर्गों और छात्राओं को बस सुविधा

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा

इस नई बस सेवा के शुरू होने से सफर न केवल सस्ता होगा, बल्कि काफी सुरक्षित भी हो जाएगा। इसका सबसे अधिक फायदा उन दैनिक यात्रियों को होगा जो रोजाना ट्रेन पकड़ने के लिए पंचकूला या हिमाचल की तरफ से चंडीगढ़ आते-जाते हैं। अभी तक पंचकूला की तरफ से सीधी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों पर आर्थिक बोझ पड़ता था। अब पंचकूला डिपो की बसों की कनेक्टिविटी जुड़ने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल को भारी बढ़ावा मिलेगा और आम आदमी का सफर बेहद सुविधाजनक हो जाएगा।
 

Rajasthan