sirsa news : नि:शुल्क शिविर में 370 लोगों की हुई जांच
सिरसा। श्री कृष्णा मानव कल्याण समिति की ओर से संस्था के संस्थापक स्वर्गीय भगवान दास बजाज की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल नि:शुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान राजेंद्र बजाज एडवोकेट ने बताया कि संस्था की ओर से जेजे कॉलोनी के गुरुद्वारा सिंह सभा में लगाए गए इस नि:शुल्क मैडिकल कैंप में 370 मरीजों की जांच की गई।
संस्था के प्रधान राजेंद्र बजाज एडवोकेट ने बताया कि संस्था के संस्थापक भगवान दास बजाज ने जीवन पर्यंत अपना जीवन समाज के दीन दुखियों की सेवा में समर्पित किया और आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर इस नि:शुल्क कैंप का आयोजित कर संस्था के सभी सदस्यों ने सही अर्थों में उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।
संस्था समय-समय पर समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए गरीब बस्तियों में इस तरह के नि:शुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन करती रहती है, ताकि समाज का गरीब वर्ग मेडिकल सुविधा से वंचित न रह सके। इस नि:शुल्क मैडिकल कैंप में डा. वीपी गोयल हृदय रोग विशेषज्ञ, डा. राधेश्याम शर्मा बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ, डा. मोनिका गुप्ता स्त्री व बांझपन रोग विशेषज्ञ, डा. ममता नाक, कान व गला स्पेशलिस्ट, डा. नंदिनी बंसल दंत रोग विशेषज्ञ, डा. जगसीर सिंह फिजियोथैरेपिस्ट ने अपनी सेवाएं दी और इस कैंप में आए सभी मरीजों की जांच की। संस्था की ओर से सभी रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां दी गई और मरीजों की शुगर व ईसीजी की जांच भी की गई।
संस्था के सचिव विनीत अरोड़ा ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया और संस्था के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डा. वीपी गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था पिछले लगभग 45 वर्षों से समाज सेवा में लगी हुई है। संस्था के संस्थापक स्वर्गीय भगवान दास की याद में मेडिकल कैंप का आयोजन कर सही अर्थों में उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। इस नि:शुल्क मैडिकल कैंप को सफल बनाने में संस्था के उप प्रधान रण
