https://www.choptaplus.in/

सिरसा न्यूज: आईटीआई में शिक्षुता जागरूकता कार्यशाला आयोजित।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षुता प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराना
 
iti

श्याम सिंह ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षुता प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी।


सिरसा :औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरसा में शिक्षुता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. सुभाष चंद्र ने की। इस अवसर पर प्रतिभागियों को शैक्षिक अधिनियम 1961 के तहत नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम 2.0 से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।


कार्यशाला में उप निदेशक एमएसएमई, जिला डिप्लोमा संस्थान के प्रतिनिधि, विभिन्न प्राइवेट एसोसिएट्स के प्रबंध निदेशक तथा फर्मों के अधिकारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर युवाओं को शिक्षा प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
कार्यशाला के दौरान कर्मचारी श्याम सिंह ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षुता प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी।

इसके अलावा विद्यार्थी राकेश कुमार, अनिल कुमार, हरफुल चंद, सुनील तथा प्रमाणित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षुता प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराना और उन्हें रोजगारोन्मुखी कौशल विकास की ओर प्रेरित करना रहा।

Rajasthan