https://www.choptaplus.in/

सीवानः हरियाणा से लौटे पिता की सोते समय गला रेतकर हत्या, 19 जून को होनी थी बेटे की शादी

 
सीवान के सईपुर गांव में हत्या के बाद मांझी-गुठनी मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण और जांच करती पुलिस

सीवान। जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सईपुर गांव में शुक्रवार देर रात हरियाणा से लौटे एक व्यक्ति की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई। मरने वाले की पहचान 45 साल के सोहन राम के रूप में हुई है, जो अपने बेटे की शादी की तैयारियों के लिए उसी दिन घर आए थे। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मांझी-गुठनी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और आगजनी कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

सोहन राम मूल रूप से चैनपुर ओपी क्षेत्र के मधवापुर के रहने वाले थे और हरियाणा में स्पोर्ट्स लाइन में काम करते थे। उनका परिवार कई सालों से सईपुर गांव स्थित उनके ससुराल में ही रह रहा था। आने वाली 19 जून को उनके बेटे की शादी होनी थी। मृतक की पत्नी के मुताबिक, शुक्रवार रात सोहन राम घर के बाहर सो रहे थे। तभी रात के समय तीन बदमाश वहां पहुंचे और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी को बचाव-बचाव की आवाज सुनाई दी। जब तक वह भागकर बाहर आईं, तब तक हमलावर सोहन राम का गला काटकर वहां से भाग चुके थे। गांव वालों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

siwan-saipur-murder-protest-police

हत्या की खबर मिलते ही सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक (एफएसएल) टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया। इसी इलाके में महज चार दिन पहले भी बिल्कुल इसी तरीके से एक और व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की गई थी। उस मामले में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। एक ही थाना क्षेत्र में हत्या के एक जैसे दो मामले सामने आने से गांव वालों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

रेवाड़ी हाईटेक जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल सस्पेंड, 25 फीट की दीवार फांदकर भागे थे कैदी

बढ़ते बवाल की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूरन कुमार झा खुद मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एसपी ने लोगों को समझाते हुए कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और हत्या करने वाले अज्ञात हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके बावजूद इलाके के लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं बचा है और पुलिस की कार्रवाई सिर्फ आश्वासन देने तक ही सीमित रह गई है।
 

Rajasthan