https://www.choptaplus.in/

चौधरी केआरएम पीजी कॉलेज जमाल में मेजर ध्यानचंद खेल दिवस के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन

छात्राओं ने पूरे जोश से प्रतियोगिता में भाग लिया।
 
JMAL

छात्रा शिक्षा ने खेल दिवस के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को खेलों में रुचि रखने की प्रेरणा प्रदान की।

चोपटा। यूजीसी के निर्देशानुसार चौधरी के आर एम कॉलेज जमाल में खेल गतिविधियों के आयोजन के संबंध में कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में दौड़ के साथ खो - खो व  अन्य प्रतियोगिताओं  लांग व हाई जंप के आयोजन किए गए।

छात्राओं ने पूरे जोश से प्रतियोगिता में भाग लिया।महाविद्यालय  की छात्राओं ने 100 मीटर दौड़ में  भाग लिया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


 इस अवसर पर मौजूद अध्यक्ष  राजेश बैनीवाल, निदेशक डॉ वेद प्रकाश गुप्ता ,प्राचार्य  दलजीत सिंह व खेल प्रशिक्षक डॉ जसवीर सिंह जाखड़ सहित सभी प्राध्यापकगण व छात्राएँ उपस्थित रहे ।

जिन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया ।प्राचार्य महोदय ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी एवं खेल के बारे में बताते हुए छात्रों को संदेश दिया कि प्रत्येक विद्यार्थी अद्वितीय होता है। उन्हें स्वयं में छुपी प्रतिभा को निकालने हेतु जी तोड़ मेहनत करनी चाहिए।छात्रा शिक्षा ने खेल दिवस के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को खेलों में रुचि रखने की प्रेरणा प्रदान की।


मंच संचालन का कार्य प्राध्यापक अजय ने किया और इस अवसर पर मैडम सुनीता, सुशीला, सोनिया, रजनी व पूजा आदि प्राध्यापिकाओं ने छात्राओं की हौसला अफ़ज़ाई की।
 

Rajasthan