https://www.choptaplus.in/

शादी की खुशियां मातम में बदली, घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे की बहन की गोली लगने से मौत

 
logo

बहादुरगढ़,  शहर की कुबेर कालोनी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे की बहन की गोली लगने से मौत हो गई। घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान चली गोली 30 वर्षीय मनीषा के सिर में जा लगी।

गंभीर हालत में परिजन उसे शहर के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शादी समारोह में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

 

शादी की खुशियां मातम में बदली, घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे की बहन की गोली लगने से मौत

मृतका मनीषा की शादी रेवाड़ी में हुई थी और वह दो बच्चों की मां थी। बताया जा रहा है कि कुबेर कॉलोनी निवासी अमनदीप की शादी में वीरवार शाम घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे के एक दोस्त ने हर्ष फायरिंग कर दी।

 

गोली मनीषा के सिर में जा लगी। गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हर्ष फायरिंग करने वाला दूल्हे का दोस्त घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Rajasthan