https://www.choptaplus.in/

दयानन्द स्कूल चोपटा में विनीता और महक ने प्राप्त किये 96 प्रतिशत अंक

 
dayannad school chopta

दयानन्द स्कूल चोपटा में विनीता और महक ने प्राप्त किये 96 प्रतिशत अंक , हरियाणा के सिरसा जिले के खंड चौपटा के दयानन्द सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दसवीं व् बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर अपना,अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

स्कूल प्राचार्या श्रीमती शिखा गोदारा  ने बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए बताया कि बारहवीं की छात्रा विनीता ने  कला  संकाय में 96 % अंक ,महक ने विज्ञान संकाय में 96 %  और नव्या गर्ग ने वाणिज्य संकाय में 95 % अंक लेकर  प्रथम स्थान हासिल किया। 

 

कक्षा दसवीं  की छात्रा आरज़ू ने 96 % अंक लेकर प्रथम स्थान , नैतिक  ने 94 % अंक लेकर द्वितीय स्थान , सुप्रिया ने 93.6 % अंक  लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया |

स्कूल चेयरमैन भरत सिंह कासनिया, विजेंदर गोदारा ,प्राचार्या शिखा गोदारा व् उप प्राचार्या  स्वाज़ शर्मा ने  बच्चो की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाये दी  व् उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rajasthan