https://www.choptaplus.in/

आरोही मॉडल विद्यालय नाथूसरी कलां में आयोजित युवा संसद में देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा

युवा संसद में देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई
 
आरोही school
भारती ने कृषि मंत्री की भूमिका निभाई तथा विपक्ष की तरफ से रूपा ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई।


 
चोपटा। आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां में युवा संसद का आयोजन किया गया। संसद का आयोजन प्राचार्य कमल कुमार की अध्यक्षता में  सुनील कुमार  पीजीटी  राजनीति विज्ञान ने किया । इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा तथा आयोजन बहुत ही शानदार  रहा। कार्यक्रम में कक्षा नवमी से लेकर 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया ।

युवा संसद में देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई । इनमें विशेष रूप से किसान समृद्धि योजना, बाढ़ के दौरान किसानों तथा आमजन के हालात, सुरक्षा व MSP से जुड़े प्रश्नों पर चर्चा की गई।ध्यान आकर्षण प्रस्ताव में मुस्कान ने किसानों की बढ़ती आत्महत्या के मुद्दे को उठाया। युवा संसद में सत्ता पक्ष की तरफ से रचना ने प्रधानमंत्री, साहिल ने गृहमंत्री, निशा ने रक्षा  मंत्री,  भारती ने कृषि मंत्री की भूमिका निभाई तथा विपक्ष की तरफ से रूपा ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई।

 इसके अतिरिक्त  प्रिया ,  रिया, अंजली , लोकेश , सन्ना, प्रियंका, संजय तथा मुस्कान सक्रिय सांसदों की भूमिका में नजर आए।  कुमारी प्रीति ने लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका बड़े ही विश्वास तथा सहजता के साथ निभाई। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. जगदीश  प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र तथा ऑब्जर्वर के तौर पर दलीप गोदारा  उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ जगदीश  ने विद्यार्थियों की खूबियां तथा कमियां बताते हुए उनका उत्साह वर्धन किया तथा कार्यक्रम की खूब सराहना की । इस अवसर पर डॉक्टर जगदीश ने अपने विद्यार्थी जीवन का अनुभव भी युवा संसद में भाग ले रहे विद्यार्थियों को सुनाया।
 

Rajasthan