https://www.choptaplus.in/

Choptaplus : गुरनाम सिंह की दो मुर्राह भैंसों ने जीता 50 हजार रुपये का इनाम

 
गुरनाम सिंह की दो मुर्राह भैंसों ने जीता 50 हजार रुपये का इनाम

Choptaplus : सिरसा जिला के गांव मल्लेकां निवासी गुरनाम सिंह पुत्र तारा सिंह की मुर्राह नस्ल की दो भैंसों ने दूध उत्पादन प्रतियोगिता में बाजी मारी है। इन दोनों भैंसों ने एक ही दिन में क्रमशः 22.18 किलोग्राम और 18.76 किलोग्राम दूध देकर कुल 50 हजार रुपए का इनाम जीता।

यह प्रतियोगिता पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग सिरसा के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित की गई थी।

लगातार तीन दिन तक मापा गया दूध उत्पादन

उपनिदेशक डॉ. सुखविन्दर सिंह चौहान और एसडीओ डॉ. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार,
गांव मल्लेकां के पशु चिकित्सक डॉ. रवि कुमार घोटड़ और माधोसिंघाना के पशु चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने दोनों भैंसों के दूध की क्षमता को लगातार तीन दिन तक मापा। इसके बाद ही उन्हें विजेता घोषित किया गया।

पशुपालन को बढ़ावा देने का उद्देश्य

डॉ. रवि कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के दुधारू पशुओं में नस्ल सुधार और पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
वहीं डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि इस स्कीम के तहत भैंसों में मुर्राह नस्ल और गायों में हरियाणा व साहीवाल नस्ल को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

मौके पर रहे ये लोग

इस अवसर पर वीएलडी गौरव टोकसिया, सुरेश कुमार, मनप्रीत, मुकेश कुमार और पशु प्रीचर राजेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद थे।

Rajasthan