https://www.choptaplus.in/

HKRN Recruitment 2025: HKRN के जरिए इन पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई।

इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2025 है।
 
hkrn
इस भर्ती  के लिए उम्मीदवार को Graduation या Post Graduation (BBA/MBA) किया होना चाहिए।

Chopta plus: हरियाणा राज्य कौशल रोजगार निगम (HKRN) के पोर्टल पर निजी कंपनी ROOHKI HOME AUTOMATION में  दो अलग-अलग पदों पर भर्ति निकली हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है क्योंकि ये नौकरियां न सिर्फ अच्छे वेतन के साथ आती हैं बल्कि विभिन्न शहरों में कार्यस्थल का विकल्प भी देती हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2025 है।

1. Sales Executive / Sales Manager

इस भर्ती  के लिए उम्मीदवार को Graduation या Post Graduation (BBA/MBA) किया होना चाहिए। आवेदनकर्ता के पास कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए, लेकिन फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।

इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की तैनाती हरियाणा के प्रमुख शहरों जैसे Hisar, Karnal, Kurukshetra, Panchkula, Panipat, Rohtak, Yamunanagar, Sonipat, Faridabad और Jind में हो सकती है।

सैलरी 25,000 से शुरू होती है, लेकिन यदि उम्मीदवार योग्य है तो इससे अधिक वेतन भी दिया जा सकता है। यह नौकरी फुल टाइम है और शिफ्ट का कोई बंधन नहीं है।

2. Lift / Elevator Engineer

इस पद के लिए उम्मीदवार को ITI, Diploma या Degree धारक होना जरूरी है। यह पद उन लोगों के लिए है जिनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा है।

इस पद पर 0 से 3 साल तक का अनुभव मांगा गया है, विशेष रूप से लिफ्ट या एलेवेटर क्षेत्र में अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी। फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।

इस पद के लिए काम का स्थान पंचकूला रखा गया है और सैलरी 20,000 से 25,000 के बीच होगी। यह भी फुल टाइम नौकरी है।

आवेदन की तिथि:

शुरू: 5 जून 2025

अंतिम तिथि: 9 जून 2025

 आवेदन केवल HKRN पोर्टल के माध्यम से ही किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत आवेदन करें क्योंकि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Rajasthan