https://www.choptaplus.in/

हरियाणा CET ग्रुप-C के अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक का आखरी मौका, 3 जून से होगी शुरू

 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) पंचकूला द्वारा सीईटी ग्रुप सी बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए जारी आधिकारिक नोटिस

पंचकूला। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सीईटी (CET) 2025 ग्रुप-सी भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या 01/2025) के उन अभ्यर्थियों को एक आखिरी मौका दिया है, जो पूर्व में निर्धारित तिथियों पर अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करवा सके थे। 

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, ऐसे सभी गैर-हाजिर अभ्यर्थी अब 3 जून से 5 जून 2026 के बीच अपनी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में संपन्न करवाई जाएगी। 

इस अंतिम अवसर से चूकने वाले अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक के लिए भविष्य में कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा।  आयोग के उप सचिव (गोपनीय) द्वारा 1 जून 2026 को जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि बायोमेट्रिक कैप्चरिंग के लिए अभ्यर्थियों को उनके पिछले अनुपस्थिति के दिनों के आधार पर नई तिथियां आवंटित की गई हैं।  

HSSC CET Group C biometric verification notice

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार:

  • जिन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक 11 मई 2026 से 16 मई 2026 के बीच होनी थी, उन्हें अब 3 जून 2026 को बुलाया गया है।  
  • 18 मई से 19 मई 2026 के बीच अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी 4 जून 2026 को अपनी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करेंगे।  
  • 20 मई से 22 मई 2026 के बीच गैर-हाजिर रहे अभ्यर्थियों को 5 जून 2026 की तिथि दी गई है।  

स्टेडियम में बायोमेट्रिक के लिए पहुंचने वाले अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 6:30 बजे निर्धारित किया गया है। आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिस्थिति में सुबह 10:00 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश और बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र (Identity Proof) लाना अनिवार्य है।  

सिरसा के साहूवाला-II विद्यालय में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर संपन्न

एचएसएससी ने यह भी साफ कर दिया है कि इस प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को कोई नया या अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। साथ ही, किसी भी उम्मीदवार को डाक या ईमेल के माध्यम से व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी जाएगी।  
 

Rajasthan