IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 6 जुलाई से आवेदन शुरू, जाने परीक्षा पेटर्न और एग्जाम तैयारी के बेस्ट तरीके
भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु इंटेक 02/2027 के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा तय की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 जुलाई 2005 और 1 जनवरी 2010 के बीच (दोनों तिथियां शामिल) होना चाहिए। अगर कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पार कर लेता है, तो नामांकन की तारीख पर उसकी अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, आवेदन केवल अविवाहित उम्मीदवार कर सकते हैं और उन्हें सेवा के चार साल के दौरान विवाह न करने का वचन देना होगा।
अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो विज्ञान विषय वाले उम्मीदवारों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा में कुल न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी आदि विषयों में तीन साल की इंजीनियरिंग डिप्लोमा या भौतिकी और गणित के साथ दो साल के वोकेशनल कोर्स में भी 50% अंक होने चाहिए। विज्ञान विषयों के अलावा अन्य विषयों वाले उम्मीदवार किसी भी स्ट्रीम में 10+2 या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% कुल अंक और अंग्रेजी में 50% अंक के साथ आवेदन कर सकते हैं।
अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये प्लस 18% जीएसटी निर्धारित किया गया है। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों (नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI) से किया जा सकता है। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी, जिसमें उम्मीदवार के हाथ में एक काली स्लेट हो, जिस पर उसका नाम और फोटो खींचने की तारीख सफेद चाक से स्पष्ट लिखी हो।
अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी, जो बहुविकल्पीय होगी और प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएफटी) होगी, जिसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़ (पुरुषों के लिए 7 मिनट और महिलाओं के लिए 8 मिनट में) पूरी करनी होगी। इसके बाद पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स का टेस्ट होगा। पीएफटी पास करने वालों को 'अनुकूलनशीलता परीक्षण-1 और 2' देना होगा। तीसरे और अंतिम चरण में वायु सेना की मेडिकल टीम द्वारा विस्तृत स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
चयनित अग्निवीरवायु उम्मीदवारों को प्रति माह 30,000 रुपये का फिक्स पैकेज मिलेगा, जिसमें हर साल निश्चित बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा रिस्क, हार्डशिप, ड्रेस और ट्रैवल अलाउंस भी दिए जाएंगे। चार साल की सेवा पूरी होने पर उम्मीदवारों को 'सेवा निधि' पैकेज के तहत करीब 10.04 लाख रुपये (ब्याज को छोड़कर) की एकमुश्त राशि दी जाएगी। सेवा समाप्ति के बाद उम्मीदवारों को रेगुलर कैडर में एयरमेन के रूप में शामिल होने के लिए आवेदन का मौका मिलेगा, जिसमें से प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 25% उम्मीदवारों को स्थायी सेवा में रखा जाएगा।
अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए परीक्षा पेटर्न और तैयारी के टिप्स
फॉर्म भरने के बाद अब उम्मीदवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस परीक्षा की तैयारी कैसे की जाए। इसके लिए सबसे पहले परीक्षा के पैटर्न, पाठ्यक्रम और अंकों के बंटवारे को समझना जरूरी है।
आपके लिए अन्य नौकरी की जानकारीः राजस्थान पीटीआई 900 पदों की भर्ती परीक्षा 2026 रद्द, RSSB ने बताए कारण और नई तारीख
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
अग्निवीरवायु की ऑनलाइन परीक्षा बहुविकल्पीय (ऑब्जेक्टिव) होगी और सवाल अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में पूछे जाएंगे। उम्मीदवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के आधार पर परीक्षा तीन श्रेणियों में आयोजित की जाती है:
- विज्ञान विषय (Science Subjects): यह परीक्षा 60 मिनट की होगी और इसमें भौतिकी (Physics), गणित (Mathematics) और अंग्रेजी (English) विषयों से कुल 70 सवाल पूछे जाएंगे।
- विज्ञान के अलावा अन्य विषय (Other than Science): यह परीक्षा 45 मिनट की होगी और इसमें अंग्रेजी (English) और रीजनिंग एंड जनरल अवेयरनेस (RAGA) से कुल 50 सवाल पूछे जाएंगे।
- दोनों श्रेणियां (Science + Other): यह परीक्षा 85 मिनट की होगी और इसमें भौतिकी, गणित, अंग्रेजी और रीजनिंग एंड जनरल अवेयरनेस से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे।
अंक योजना (Marking Scheme)
हर सही जवाब पर 1 अंक मिलेगा और हर गलत जवाब पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। बिना जवाब वाले सवालों पर न तो अंक मिलेंगे और न ही कटेंगे।
पाठ्यक्रम (Syllabus)
- अंग्रेजी (English) – सभी श्रेणियों के लिए अनिवार्य
- व्याकरण (Grammar): टेंस, सब्जेक्ट-वर्ब एग्रीमेंट, प्रीपोजिशन, एडजेक्टिव, एडवर्ब, आर्टिकल्स
- शब्दावली (Vocabulary): समानार्थी (Synonyms), विलोम (Antonyms), वन-वर्ड सब्स्टीट्यूशन, मुहावरे (Idioms & Phrases)
- पठन बोध (Comprehension): गद्यांश को पढ़कर सवालों के जवाब देना
- अन्य: एरर स्पॉटिंग, सेंटेंस अरेंजमेंट, डायरेक्ट-इनडायरेक्ट स्पीच, एक्टिव-पैसिव वॉइस
- भौतिकी (Physics) – केवल विज्ञान श्रेणी के लिए
- यांत्रिकी (Mechanics): गति के नियम, गुरुत्वाकर्षण, कार्य, ऊर्जा और शक्ति
- उष्मागतिकी (Thermodynamics): ऊष्मा, गतिज सिद्धांत
- तरंगें और प्रकाशिकी (Waves & Optics): दोलन, विद्युत चुम्बकीय तरंगें
- विद्युत (Electricity): स्थिरविद्युत, धारा विद्युत, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण
- आधुनिक भौतिकी (Modern Physics): परमाणु नाभिक, अर्धचालक
- सभी प्रश्न 10+2 सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे
- गणित (Mathematics) – केवल विज्ञान श्रेणी के लिए
- बीजगणित (Algebra): समुच्चय, संबंध, त्रिकोणमिति, सम्मिश्र संख्याएं, आव्यूह और सारणिक
- कलन (Calculus): सीमाएं, अवकलन, समाकलन
- ज्यामिति (Geometry): सरल रेखाएं, वृत्त, शंकु परिच्छेद
- सांख्यिकी (Statistics): प्रायिकता, क्रमचय, संचय
- सदिश और त्रिविम ज्यामिति (Vector & 3D Geometry)
- सभी प्रश्न 10+2 सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे
- रीजनिंग एंड जनरल अवेयरनेस (RAGA) – केवल गैर-विज्ञान श्रेणी के लिए
- रीजनिंग: संख्या श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा-दूरी, सादृश्यता, रक्त संबंध, सिलोजिज्म
- सामान्य जागरूकता: भारतीय इतिहास, भूगोल, राजनीति, करंट अफेयर्स, अर्थव्यवस्था, खेल, पुरस्कार, पुस्तकें, बुनियादी विज्ञान
चयन प्रक्रिया के अन्य चरण
ऑनलाइन परीक्षा (चरण-1) पास करने वाले उम्मीदवारों को चरण-2 के लिए बुलाया जाएगा। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) और अनुकूलनशीलता परीक्षण (Adaptability Test-I & II) शामिल हैं। PFT में 1.6 किलोमीटर की दौड़ (पुरुषों के लिए 7 मिनट और महिलाओं के लिए 8 मिनट में) के साथ पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स करने होंगे। इसके बाद चरण-3 में विस्तृत चिकित्सा परीक्षण होगा।
तैयारी कैसे करें
- एनसीईआरटी की किताबें: भौतिकी, गणित और अंग्रेजी के लिए 11वीं और 12वीं की एनसीईआरटी की किताबें सबसे बेहतर हैं। इनसे कॉन्सेप्ट क्लियर होंगे।
- मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर: नियमित रूप से मॉक टेस्ट देने से स्पीड और एक्यूरेसी बढ़ती है। पिछले साल के पेपर हल करने से पैटर्न समझ आता है।
- करंट अफेयर्स: RAGA सेक्शन के लिए रोजाना अखबार पढ़ें और करंट अफेयर्स पर नजर रखें।
- शारीरिक फिटनेस: दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स की रोजाना प्रैक्टिस करें।
- निगेटिव मार्किंग का ध्यान रखें: जब सवाल का जवाब पक्का न हो तो अनुमान न लगाएं, क्योंकि गलत जवाब पर 0.25 अंक कटते हैं।
