NEET UG 2026 रिजल्ट जारी: 11.21 लाख कैंडिडेट्स क्वालिफाई, 715 अंकों के साथ रियाणा का पांशुल बंसल बना टॉपर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट 16 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 11.21 लाख ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य कोर्सेज के लिए क्वालीफाई किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG री-एग्जाम क्यों हुआ
NEET UG 2026 की मूल परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया। केंद्र सरकार के आदेश पर देशभर में 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा 5,440 परीक्षा केंद्रों पर 551 शहरों में और 14 शहरों में विदेशों में आयोजित की गई। सीबीआई पेपर लीक मामले की जांच कर रही है।
NTA Declares Result of NEET (UG) 2026
— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 16, 2026
11.21 lakh candidates qualify;
Results declared in time for counselling and Medical College Admissions;
Toppers from almost all States and Union Territories;
More than 58 per cent of qualified candidates are women;
Examination conducted in…
NEET UG 2026 रिजल्ट: ऐसे चेक करें
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर NEET UG Re Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
58 फीसदी से ज्यादा क्वालीफाइड कैंडिडेट्स महिलाएं
NEET UG 2026 रिजल्ट की सबसे खास बात यह है कि क्वालीफाई करने वालों में 58 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। महिलाओं का क्वालिफिकेशन रेट पुरुषों से अधिक रहा। परीक्षा में शामिल 56.8 फीसदी महिला उम्मीदवार क्वालीफाई हुईं, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 55.1 फीसदी रहा।
NEET UG 2026: टॉपर्स और हाई स्कोर
NEET UG 2026 में 720 में से 715 अंक हासिल करने वाले दो उम्मीदवारों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक प्राप्त किए हैं।
NTA के अनुसार अंकों का विवरण इस प्रकार है:
- 700 से अधिक अंक: 19 उम्मीदवार
- 690 से अधिक अंक: 138 उम्मीदवार
- 650 या उससे अधिक अंक: 1,492 उम्मीदवार
-
600 या उससे अधिक अंक: 10,160 उम्मीदवार
- 500 या उससे अधिक अंक: 90,780 उम्मीदवार
138 टॉप परफॉर्मर्स में से 93 फीसदी से अधिक पहली बार NEET UG परीक्षा में शामिल हुए थे और 99 फीसदी की उम्र 17 से 19 साल के बीच है।
राज्यवार टॉपर्स और प्रदर्शन
देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से क्वालीफाइड उम्मीदवार सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश से 1.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालीफाई की, जबकि लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार सफल हुए। 17 राज्यों के टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए।
कुछ राज्यों के टॉपर्स के नाम इस प्रकार हैं:
- पंजाब: आर्यन गुप्ता – 715 अंक
- हरियाणा: पांशुल बंसल – 715 अंक
- लद्दाख: जिग्मेत यांगचन लामो – 530 अंक
- अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह: ध्रुव त्रिपाठी – 606 अंक
- लक्षद्वीप: फहमीदा अनीस – 573 अंक
फाइनल आंसर की में क्या बदलाव हुआ
NTA ने 16 जुलाई 2026 को NEET UG 2026 री-एग्जाम की फाइनल आंसर की जारी की। प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई थी और 25 से 28 जून तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था।
फाइनल आंसर की में फिजिक्स सेक्शन में दो बड़े संशोधन किए गए। एक सवाल को हटा दिया गया और दूसरे सवाल के दो सही जवाब माने गए, जिससे सभी कैंडिडेट्स को 8 बोनस अंक दिए गए।
कैटिगरीवार क्वालीफाइड कैंडिडेट्स
NTA ने विभिन्न कैटिगरी में क्वालीफाई करने वालों की संख्या भी जारी की है:
- जनरल: 2.91 लाख
- OBC-NCL: 5.12 लाख
- SC: 1.59 लाख
- ST: 63,716
- Gen-EWS: 95,026
- PwBD: 3,666
रिजल्ट के बाद क्या होगा
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) NEET UG 2026 की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगी, जबकि स्टेट कोटा काउंसलिंग संबंधित राज्य प्राधिकरणों द्वारा संचालित की जाएगी। क्वालीफाइड उम्मीदवारों को mcc.nic.in पर पंजीकरण करना होगा। NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
सभी उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें। काउंसलिंग शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए NTA और MCC की आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर रखें। किसी भी तरह की फर्जी काउंसलिंग ऑफर से सावधान रहें।
