https://www.choptaplus.in/

सरकारी टीचर बनने का मौका, B.Sc. B.Ed. और B.A. B.Ed. चार वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए करें आवेदन।

यह एडमिशन बैच 2025-29 के लिए है और संस्थान MDU, रोहतक से संबद्ध है।
 
, B.Sc. B.Ed. और B.A. B.Ed. चार वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए करें आवेदन।
इन कोर्सेज में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को CEE 2025 (Common Entrance Exam) देना होगा

Chopta plus: उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित State Institute of Advanced Studies in Teacher Education (SIASTE), Jhajjar ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स B.Sc. B.Ed. और B.A. B.Ed. में एडमिशन के लिए नोटिस जारी कर दिया है। यह एडमिशन बैच 2025-29 के लिए है और संस्थान MDU, रोहतक से संबद्ध है। साथ ही यह NCTE, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है।

SIASTE झज्जर में 2025-29 सत्र के लिए B.A. B.Ed. में 30 सीटें और B.Sc. B.Ed. में 70 सीटें उपलब्ध हैं। इन कोर्सेज में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को CEE 2025 (Common Entrance Exam) देना होगा, जो NCERT द्वारा RIE भुवनेश्वर में 29 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के समय ध्यान देने योग्य बातें:

उम्मीदवार को CEE रजिस्ट्रेशन के दौरान SIASTE Haryana को अपनी प्रेफरेंस के रूप में चुनना अनिवार्य है।

परीक्षा के बाद, अगर जरूरत पड़ी तो संस्थान की वेबसाइट www.siaste.ac.in पर एक अलग फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा ताकि SIASTE झज्जर में काउंसलिंग के लिए आवेदन किया जा सके।

जिन अभ्यर्थियों ने CEE-2025 की परीक्षा पास की है, वे संस्थान में प्रवेश के पात्र होंगे, लेकिन ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया अलग से आयोजित की जाएगी।

Rajasthan