https://www.choptaplus.in/

हरियाणा में 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा नौकरी, आवेदन बिल्कुल फ्री, 17500 रुपये मिलेगी सैलरी

 
हरियाणा में 10वीं पास के लिए परीक्षा नौकरी, आवेदन बिल्कुल फ्री, 17500 रुपये मिलेगी सैलरी

रोहतक। हरियाणा के रोहतक स्वास्थ्य विभाग में 10वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकली है। जिला मलेरिया कार्यालय (DMO) रोहतक की ओर से डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर (DBC) वालंटियर के पदों पर ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इक्छुक उम्मीदवार 16 जून तक आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए फार्म डाउनलोड का लिंक नीचे दिया है।

भर्ती के तहत 20 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख 16 जून 2026 तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 586 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। नौकरी का स्थान रोहतक रहेगा।

आवेदन के लिए योग्यता और आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदन करने वाले की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी तरह की आवेदन फीस नहीं रखी गई है। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग सभी वर्ग बिना फीस आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर जिला मलेरिया कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय रोहतक में हाथों-हाथ जमा करवाना होगा। विभाग की ओर से साफ किया गया है कि आवेदन की स्क्रीनिंग और दस्तावेज जांच के बाद चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Application Form Link Application Form

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। इसी वजह से कम पढ़े-लिखे युवाओं में इस भर्ती को लेकर ज्यादा रुचि देखी जा रही है।

आवेदन के साथ परिवार पहचान पत्र (Family ID), 10वीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) जमा करवाना जरूरी रहेगा।
 

Rajasthan