रेलवे नई भर्ती 2026: 1853 पदों पर रेलवे ने मांगे आवदेन, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन, जाने कौन और कैसे करे आवेदन
रेलवे के साथ करियर बनाने का सुनहरा मौका आ गया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास और ITI धारक उम्मीदवार 8 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात – इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, चयन पूरी तरह मेरिट बेस पर होगा।
RRC अप्रेंटिस भर्ती 2026: कुल कितने पद हैं?
RRC, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत कुल 1853 अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्लॉट की घोषणा की है। ये पद प्रयागराज, झांसी और आगरा समेत विभिन्न डिवीजनों और वर्कशॉप में उपलब्ध हैं। भर्ती फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न ट्रेड्स के लिए निकाली गई है।
आपके लिए रेलवे की अन्य नौकरी की जानकारी
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में ITI पास के लिए बंपर भर्ती, 35000 सैलरी, जाने कुल पद और आवेदन की लास्ट डेट
क्या आप RRC अप्रेंटिस भर्ती के लिए योग्य हैं?
शैक्षिक योग्यता
-
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (SSC/मैट्रिकुलेशन) या समकक्ष परीक्षा कम से कम 50% अंक के साथ पास की हो
- उम्मीदवार के पास NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI का प्रमाणपत्र होना चाहिए
आयु सीमा
- रेलने के अप्रेटिंस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु: 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष (7 जुलाई 2026 को आधार) होनी चाहिए
- आयु में छूट:
- SC/ST: 5 साल
- OBC: 3 साल
- दिव्यांग (PwBD): 10 साल
- पूर्व सैनिक: डिफेंस में सेवा अवधि + 3 साल
RRC अप्रेंटिस भर्ती 2026: आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करने से पहले इन दस्तावेजों को तैयार रखें:
- 10वीं (SSC/मैट्रिक) की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- ITI मार्कशीट और नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC)
- जन्म तिथि का प्रमाण (10वीं सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र)
- जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC उम्मीदवार)
- आधार कार्ड (पहचान पत्र के तौर पर)
- पासपोर्ट साइज फोटो (20kb-70kb)
- हस्ताक्षर (20kb-30kb)
- दिव्यांगता सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
RRC अप्रेंटिस भर्ती: कैसे होगा चयन?
RRC अप्रेंटिस भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया बिल्कुल परीक्षा रहित है। चयन निम्नलिखित चरणों में होगा:
1. मेरिट लिस्ट तैयार होगी
- 10वीं और ITI दोनों के अंकों को बराबर वेटेज दिया जाएगा
- दोनों के प्रतिशत का औसत निकालकर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी
- अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर आते हैं तो उम्र में बड़े को वरीयता दी जाएगी
2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- मेरिट लिस्ट में रिक्तियों के 1.5 गुना उम्मीदवारों को DV के लिए बुलाया जाएगा
- सभी दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लानी होगी
3. मेडिकल परीक्षण
अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा
4. फाइनल मेरिट लिस्ट
यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी
RRC अप्रेंटिस में स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
चयनित अप्रेंटिस को 1 साल की ट्रेनिंग अवधि के दौरान सरकारी नियमानुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। विभिन्न रेलवे जोन में स्टाइपेंड की रेंज ₹6,000 से ₹9,600 प्रति माह तक देखी गई है। यह ट्रेनिंग स्थायी रेलवे नौकरी का जरिया भी बन सकती है।
RRC अप्रेंटिस भर्ती 2026: आवेदन शुल्क
- जनरल / OBC / EWS: ₹100
- SC / ST: निःशुल्क
- महिला उम्मीदवार: निःशुल्क
- दिव्यांग (PwBD): निःशुल्क
नोट: अगर उम्मीदवार एक से अधिक ट्रेड के लिए योग्य है तो वह अलग-अलग आवेदन कर सकता है।
RRC अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
RRC अप्रेंटिस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: RRC प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाएं
स्टेप 2: होमपेज पर "Quick Links" में "RRC NCR Act Apprentice" पर क्लिक करें
स्टेप 3: न्यू रजिस्ट्रेशन करें – नाम, पिता का नाम, माता का नाम, आधार नंबर, ईमेल, मोबाइल नंबर भरें
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें
स्टेप 5: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में पर्सनल, एजुकेशनल और कॉन्टैक्ट डिटेल भरें
स्टेप 6: 10वीं और ITI के अंक दर्ज करें और वर्कशॉप, ट्रेड और डिवीजन का चुनाव करें
स्टेप 7: दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट) अपलोड करें
स्टेप 8: आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (अगर लागू हो)
स्टेप 9: सभी डिटेल चेक करके फॉर्म सबमिट करें
स्टेप 10: कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें
RRC अप्रेंटिस भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
नोटिफिकेशन जारीः 7 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरूः 8 जुलाई 2026
आवेदन करने की लास्ट डेटः 7 अगस्त 2026
फॉर्म भरते समय सभी डिटेल ध्यान से चेक करें – गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है। आवेदन की लास्ट डेट से पहले ही फॉर्म जमा कर दें ताकि आखिरी समय में वेबसाइट स्लो होने या तकनीकी परेशानी से बच सकें।
[FAQs Section]
H2: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1: RRC अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?
Ans: RRC अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 7 अगस्त 2026 है।
Q2: RRC अप्रेंटिस भर्ती 2026 में चयन कैसे होगा?
Ans: इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो 10वीं (50% अंक) और ITI के अंकों के औसत से बनेगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
Q3: RRC अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए क्या योग्यता चाहिए?
Ans: उम्मीदवार ने 10वीं (SSC/मैट्रिक) कम से कम 50% अंक के साथ पास की हो और NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI किया हो। आयु 15 से 24 वर्ष (7 जुलाई 2026 के आधार पर) होनी चाहिए।
