https://www.choptaplus.in/

SBI में PO के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जाने क्या है पात्रता, और कब तक कर सकते है आवेदन

 
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026

चंडीगढ़। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। एसबीआई ने साल 2026 के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू हो चुकी है। जो युवा बैंक अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, वे 8 जुलाई 2026 तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन का डायरेक्ट लिंक और नोटिफिकेशन नीचे दिया गया है।

कुल 1500 पदों पर होगी भर्ती, 588 पद अनारक्षित

एसबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती में 1446 नियमित (रेगुलर) पद हैं, जबकि 54 पद बैकलॉग कोटे के हैं। श्रेणीवार बात करें तो सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के लिए सबसे ज्यादा 588 पद रखे गए हैं। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए 390, एससी के लिए 234, ईडब्ल्यूएस के लिए 144 और एसटी वर्ग के लिए 144 पदों पर भर्ती होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी अलग से आरक्षण तय किया गया है।

रोजगार की अन्य खबरें

हरियाणा में जल्द होगी होमगार्ड के पदों पर भर्ती जल्द, 12 वीं पास फटाफट देखें अपडेट

हरियाणा शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी में 3 बडे बदलाव, 120 अंकों से तय होगी ट्रांसफर की जगह

अंतिम वर्ष के छात्र भी कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे छात्र भी इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं। बस उन्हें 30 सितंबर 2026 तक अपनी डिग्री पास होने का सबूत देना होगा।

उम्र सीमा और परीक्षा में बैठने के चांस

एसबीआई पीओ बनने के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल 2026 तक 21 साल से कम और 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत 3 से 15 साल तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा, सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार अधिकतम 6 बार, जबकि ओबीसी वर्ग के युवा 9 बार यह परीक्षा दे सकते हैं। एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा देने की कोई सीमा (अटेम्प्ट लिमिट) नहीं है।

तीन चरणों में पास करनी होगी परीक्षा

चयन प्रक्रिया को तीन कड़े चरणों में बांटा गया है। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) का होगा, जो अगस्त 2026 में संभावित है। यह 100 अंकों का पेपर होगा। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार सितंबर 2026 में होने वाली मुख्य परीक्षा (मेंस) में बैठेंगे। अंत में 50 अंकों का इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज (अक्टूबर-नवंबर 2026) होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट केवल मेंस और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर बनेगी।

शुरुआती सैलरी 48 हजार, खराब सिबिल स्कोर वालों को नो-एंट्री

एसबीआई पीओ पद पर चयन होने के बाद जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड के तहत 48,480 रुपये का शुरुआती बेसिक पे मिलेगा, जिसमें कई भत्ते जुड़कर सालाना पैकेज करीब 22 लाख रुपये (मुंबई के अनुसार) तक पहुंच जाता है। हालांकि, बैंक ने एक सख्त नियम बनाया है कि जिन उम्मीदवारों का सिबिल (CIBIL) स्कोर खराब है या जिन्होंने कोई लोन/क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा है, उन्हें जॉइनिंग से पहले सारा बकाया चुकाकर 'नो ड्यूज' सर्टिफिकेट देना होगा, वरना उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी।

एसबीआई पीओ 2026 का फॉर्म कैसे भरें

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म भरने का तरीका नीचे दिया गया है:

  1. सबसे पहले एसबीआई की करियर वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाएं।
  2. वहां 'करेंट ओपनिंग' में जाकर विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 पर क्लिक करें।
  3. 'अप्लाई ऑनलाइन' के बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. अपनी स्कैन की हुई पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र सही साइज में अपलोड करें।
  5. सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार 750 रुपये फीस ऑनलाइन जमा करें (एससी/एसटी/दिव्यांगों के लिए कोई फीस नहीं)।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद का प्रिंट जरूर निकाल लें।
Apply Online
Official Notification (PDF Download Link)
Rajasthan