https://www.choptaplus.in/

SBI SCO Recruitment 2026: डिग्री पास के लिए बैंक में सरकारी नौकरी, आवेदन के बचे सिर्फ 6 दिन [देखें पूरी जानकारी]

 
SBI SCO Law Recruitment 2026 for Assistant Manager and Deputy Manager posts, apply online till 14 July 2026

अगर आपने लॉ में ग्रेजुएशन कर रखी है और आप बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (Assistant Manager (Law) / Deputy Manager (Law) पदों पर भर्ती हो रही है। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 14 जुलाई 2026 निर्धारित है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि के अंदर ऑनलाइन आवेदन  कर सकते हैं।

क्या है योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार लॉ में ग्रेजुएशन/ 5 वर्षीय लॉ में इंटीग्रेटेड कोर्स/ निर्धारित वर्ष का एक्सपीरियंस आदि होना चाहिए। इसके साथ ही 31 मई 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 32/ 35 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें अप्लाई

  1. एसबीआई एससीओ भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/sbiscoljun26/ पर जाएं।
  2. इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  3. अब अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें।
  4. इसके बाद सिग्नेचर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  5. अंत में निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

इस कैटेगरी के अभ्यर्थी फ्री में कर सकते हैं अप्लाई

एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर आवेदन के लिए एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिये असिस्टेंट मैनेजर (Law) के 20 पदों और डिप्टी मैनेजर (Law) के 27 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन सबके अतिरिक्त डिप्टी मैनेजर (Law) बैकलॉग के लिए 2 पद निर्धारित हैं।

कितनी होगी तनख्वाह

इन पदों पर वेतनमान आकर्षक है। असिस्टेंट मैनेजर (लॉ) को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 (जेएमजीएस-1) के तहत 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक का मूल वेतन मिलेगा। डिप्टी मैनेजर (लॉ) मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-2 (एमएमजीएस-2) में आता है और इसका मूल वेतन 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक होगा। इसके अलावा बैंक के नियमों के मुताबिक महंगाई भत्ता, पेंशन, इलाज की सुविधा, छुट्टी यात्रा रियायत और दूसरे लाभ भी दिए जाएंगे।

ध्यान रखने वाली बातें

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 14 जुलाई 2026 की आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन पूरा कर लेना चाहिए, ताकि आखिरी दिन वेबसाइट पर भीड़ या तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके。 आवेदन करने से पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से अधिसूचना की पीडीएफ जरूर पढ़ लें।
 

Rajasthan