भादरा पंचायत समिति में मंजू बाला फगेड़िया प्रधान निर्वाचित, जाने हनुमानगढ़ जिले का चुनाव परिणाम
राजस्थान में हनुमानगढ़ में पंचायती राज चुनाव के तहत शुक्रवार को जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए चुनाव हुए। चुनावों में 8 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बने है। 2 पंचायत समितियों में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने प्रधान पद पर कब्जा जमाया है। रावतसर में प्रधान का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।
भादरा में मंजू बाला फगेड़िया निर्वाचित
भादरा पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमरपति को 3 तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की प्रत्याशी मंजू बाला फगेड़िया को 15 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार मंजू बाला फगेड़िया को प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि यहां कुल 19 वार्ड सदस्यों में से 18 ने मतदान में हिस्सा लिया, जबकि एक वार्ड सदस्य ने मतदान नहीं किया।
नोहर में संतोष बनीं प्रधान
नोहर पंचायत समिति में तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की प्रत्याशी सुखी देवी को 2, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी परमेश्वरी को 11 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी संतोष को 22 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार संतोष को प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
पल्लू में कृष्णा निर्वाचित
पल्लू पंचायत समिति में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी कृष्णा को 9 तथा निर्दलीय प्रत्याशी सुशीला को 6 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कृष्णा को प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
पीलीबंगा में राजेंद्र सियाग निर्वाचित
पीलीबंगा पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दलीप कुमार बेनीवाल को 5 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र सियाग को 18 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार राजेंद्र सियाग को प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
संगरिया में तरसेम सिंह को मिली जीत
संगरिया पंचायत समिति में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार को 8 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी तरसेम सिंह को 11 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार तरसेम सिंह को प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
राजपुरा 8 बीएचडी में सरजीत सिंह निर्वाचित
राजपुरा 8 बीएचडी पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार को 4 तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के प्रत्याशी सरजीत सिंह को 15 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सरजीत सिंह को प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
टिब्बी में नीलम बनीं प्रधान
टिब्बी पंचायत समिति में सभी 23 वार्ड सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। यहां निर्दलीय प्रत्याशी विद्या को 6 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी नीलम को 17 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार नीलम को प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
हनुमानगढ़ जंक्शन में रतनेश बनीं प्रधान
हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। निर्दलीय प्रत्याशी हरजीत कौर को 2, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अक्षय कुमार को 5 तथा कांग्रेस की प्रत्याशी रतनेश को 12 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार रतनेश को प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
हनुमानगढ़ टाउन में मंगलाराम बने प्रधान
हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समिति में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्दलीय प्रत्याशी प्रहलाद कुमार को 2, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवीलाल को 5 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी मंगलाराम को 12 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार मंगलाराम को प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
रावतसर में सुरभी निर्विरोध निर्वाचित
रावतसर पंचायत समिति में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी सुरभी नाम वापसी के बाद एकमात्र प्रत्याशी रह गईं। इस कारण उन्हें प्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

