कुम्हारिया के नवनिर्मित शनिदेव मंदिर में शनि शीला स्थापित, श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाई शनि जयंती
Chopta News |
Kumharia News |
Shani Jayanti 2026 |
Chopta Plus
चोपटा । हरियाणा के सिरसा जिले के गाँव कुम्हारिया के नव निर्मित श्री शनिदेव मंदिर में शिंगनापुर से लेकर लाई गई शीला स्थापित की गई. गाँव में शनेचरी अमावस्या के अवसर पर श्री शनि धाम में शनि जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा संकट मोचन बालाजी धाम राजपुरा रोड जसानियां में भी शनि शीला स्थापित की गई।
यह जानकारी देते हुए सतबीर बेनीवाल ने बताया कि गांव कुम्हारिया और संकट मोचन बालाजी धाम राजपुरा साहनी रोड जसानिया पर श्री शनि देव की शिलाएं स्थापित की गई है यह शिलाएं सिगनापुर से लाई गई है सुबह सवेरे ही शनि भक्तों की कतारे लगनी शुरू हो गई। शनि जयंती महोत्सव को लेकर नव निर्मित मंदिर को सजाया गया था।
शनि जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा शनि जी की शीला की पूजा की गई। ओर स्थापित की गई। इसके पश्चात शनि शीला पर तेल अर्पित किया गया। सुनिश्चित्रिया अमावस पर यह अद्भुत नजारा शनिदेव जी की शक्ति स्थल शिंगनापुर व शनिचरा का सा प्रतीत हो रहा था। मंदिर प्रांगण में प्रात: हवन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने विधि विधान से न्यायाधीश भगवान श्री शनि देव जी का हवन किया और विश्व के मंगल की कामना की। शनि भक्त सुनील शास्त्री द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ करवाया गया। इसके पश्चात शनि जी का पूजन किया गया और तेल स्नान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर राम कुमार बैनीवाल, महेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, बिलु, रामचन्द्र बाँदर, सतबीर बैनीवाल, सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शनि देव जी को हलवा-चने का प्रसाद अर्पित किया गया। इस अवसर पर गाँव के अनेक गणमान्य लोगों ने भगवान शनि देव जी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर में संकीर्तन व भोजन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
