https://www.choptaplus.in/

हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल और प्रभावशाली तरीका

राम नाम का जप या भगवान राम के भजन गाना हनुमान जी को प्रसन्न करता है
 
हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल और प्रभावशाली तरीका
निम्नलिखित उपाय

वर्तमान कलयुग में हनुमान जी को जाग्रत देवता माना जाता है, बजरंग बली की पूजा से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता, धन-दौलत और दीर्घायु प्राप्त होती है। हनुमान जी को प्रसन्न करना बहुत आसान है क्योंकि वे भक्तवत्सल और दीनदयालु हैं। उनका भक्ति मार्ग सच्चे मन, निस्वार्थ प्रेम और सेवा पर आधारित है।

उन्हें प्रसन्न करने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं: हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल और प्रभावशाली तरीका है नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना। मंगलवार और शनिवार के दिन विशेष रूप से इसका महत्व होता है। वैसे हनुमान चलीसा का कम से कम एक बार पाठ तो रोज ही कर लेना चाहिए।

हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं। राम नाम का जप या भगवान राम के भजन गाना हनुमान जी को प्रसन्न करता है। राम की तरह जीवन को मर्यादित करने का प्रयास करने वालों पर हनुमान जी की विशेष कृपा होती है।

हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अत्यंत प्रिय है। उनकी मूर्ति पर इसे अर्पित करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। हनुमान जी को लड्डू का भोग भी लगाना चाहिए।

हनुमान जी ब्रह्मचारी और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। सादा जीवन जीना,अहंकार से दूर रहना और दूसरों की मदद करना उनके प्रति सच्ची भक्ति है। हनुमान जी की पूजा करने वालों को झूठ और हिंसा करने से बचना चाहिए।

हनुमान जी को गुड़,चने और लड्डू का भोग प्रिय है। भक्ति के साथ ये भोग अर्पित करें और जरूरतमंदों में इसे बांट दें। हनुमान जी की पूजा धुपबत्ती दिखा कर करें। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर उनकी आरती और पूजा करना शुभ माना जाता है।

हनुमान जी के मंत्र "ॐ हं हनुमते नमः" या "जय हनुमान ज्ञान गुण सागर" का नियमित जप करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। रात्रि में सोने समय मन ही मन 108 बार जय हनुमान बोलने से अच्छी नींद आती है और दुखस्वप्न नहीं होते।

हनुमान जी सच्ची भक्ति और निष्ठा से प्रसन्न होते हैं। उनके समक्ष अपने संकल्प और भक्ति के साथ अपनी मनोकामना व्यक्त करें। हनुमान जी की जीवन कथा और उनकी लीलाओं को सुनना और सुनाना भक्तों के लिए लाभकारी होता है।

हनुमान जी को प्रसन्न करने का मुख्य आधार है सच्चे मन से उनकी भक्ति करना और भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना। उनकी कृपा से व्यक्ति हर संकट से मुक्त हो सकता है।

Rajasthan