ऐलनाबाद में बड़ा हादसा टला: स्कूल बस ट्रांसफार्मर से टकराई, बच्चे सुरक्षित

ऐलनाबाद के गांव पोहड़का में निजी स्कूल की बस बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई, बस में सवार 10-15 बच्चे सुरक्षित, ड्राइवर की हालत पर उठे सवाल।

 

ऐलनाबाद (Sirsa): क्षेत्र के गांव पोहड़का में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ऐलनाबाद के एक निजी स्कूल की बस बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी या माली नुकसान नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, ऐलनाबाद के डबवाली रोड स्थित CR DAV School की बस गांव पोहड़का से बच्चों को लेकर ऐलनाबाद की ओर आ रही थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से जा टकराई।

 बस में सवार थे 10-15 बच्चे
हादसे के समय बस में करीब 10 से 15 बच्चे मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला।

 ड्राइवर की हालत पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय बस ड्राइवर की हालत सामान्य नहीं थी। ग्रामीणों ने ड्राइवर को बस से नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह ठीक स्थिति में नहीं था।

हेल्पलाइन नंबर भी निकला बंद
लोगों ने बताया कि उन्होंने बस पर दिए गए helpline number पर कॉल किया, लेकिन वह switch off मिला, जिससे स्कूल प्रशासन की लापरवाही उजागर होती है।

 प्रशासन और स्कूल पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर ड्राइवरों के मेडिकल चेकअप के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन निजी स्कूल इन आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं।

 जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि बस ड्राइवर का medical test करवाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, ताकि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ न हो।