सिरसा चोपटा में बड़ा हादसा: दड़बा कलां के पास ट्रैक्टर-पिकअप की जोरदार टक्कर, राजस्थान के 3 घायल

Sirsa Road Accident Today | Dadba Kalan Tractor Pickup Collision 3 Injured
 
सुबह-सुबह तेज रफ्तार और लापरवाही ने मचाया कहर! सिरसा के दड़बा कलां के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हरियाणा के सिरसा जिले के चौपटा क्षेत्र में गांव दड़बा कलां के पास वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा सिरसा-भादरा रोड पर सुबह करीब 5 बजे हुआ, जहां लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पिकअप चालक व ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 घायलों को तुरंत पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दड़बा कलां पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें आगे इलाज के लिए सिरसा रेफर कर दिया।

 कहां से आ रहे थे वाहन?

जानकारी के अनुसार: ट्रैक्टर चालक **हनुमानगढ़ जिले के गांव रामसरा से लकड़ी लेकर सिरसा आ रहा था। पिकअप चालक सिरसा से अपने गांव रामगढ़िया (हनुमानगढ़) लौट रहा था। इसी दौरान दड़बा कलां के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

 घायलों की पहचान

घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

सोनू (गांव रामगढ़िया)

राकेश (गांव रामगढ़िया)

राम सिंह (गांव रामसरा, राजस्थान)